हमसे जुड़े

Follow us

15.7 C
Chandigarh
Wednesday, April 8, 2026
More
    Home देश गाजियाबाद में...

    गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट मामला : भड़काऊ ट्वीट के आरोप में स्वरा और आरफा सहित अन्य के खिलाफ दी शिकायत

    Swara Bhaskar

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में बुजुर्ग से मारपीट मामले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली में इसी विवाद को लेकर अभिनेत्री स्वरा भास्कर, पत्रकार आरफा खानम शेरवानी, ट्विटर इंडिया के मनीष माहेश्वरी सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी गई है। एडवोकेट अमित आचार्य ने मामले को लेकर शिकायत दिल्ली के तिलग मार्ग थाने में दर्ज करवाई गई है। इन सभी पर आरोप लगाया है कि गाजियाबाद में बुजुर्ग से हुई मारपीट के मामले को लेकर भड़काऊ टविट किया। हालांकि इस मामले में अभी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस जांच में जुट गई है।

    क्या है पूरा मामला

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र का एक वीडियो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक दाढ़ी वाले बुजुर्ग की पिटाई कर रहे हैं। इसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने मामले को लेकर छानबीन की और सोशल मीडिया में किए जा रहे सभी दावों को गलत करार दिया। इससे पहले गाजियाबाद पुलिस मामले को लेकर ट्विटर, ट्विटर इंडिया सहित अन्य पर एफआईआर दर्ज कर चुकी है।

    बुजुर्ग ने पुलिस के दावे को बताया गलत

    गाजियाबाद पुलिस ने पूरे विवाद के पीछे ताबीज खरीद को लेकर अनबन का कारण बताया था। हालांकि, बाद में बुजुर्ग व्यक्ति ने एक बयान में कहा कि वो ताबीज संबंधी कोई काम नहीं करता।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।