हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश सोपोर में सुर...

    सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

    Encounter

    आतंकवादियों के बीच हुयी मुठभेड़ में दो आंतकवादी मारे गये थे

    श्रीनगर (एजेंसी)।

    जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में शुक्रवार को घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता के मुताबिक बारामूला में सोपोर के पाजलपोरा डांगीवाचा में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने आज सुबह एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।हालांकि जब सेना के जवानों ने इलाके की घेराबंदी शुरू की तभी छिपे हुए आ तंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई के साथ ही मुठभेड़ शुरू हो गई। प्राप्त जानकारी मिलने तक मुठभेड़ अभी जारी है। बारामूला जिले के क्रीरी पाट्टन में गुरुवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुयी मुठभेड़ में दो आंतकवादी मारे गये थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।