मोदी कैबिनेट में जल्द होगा विस्तार, खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर गिर सकती है गाज!

India
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली (सच कहूँ डेस्क)। आने वाले दिनों में मोदी कैबिनेट में बड़े बदलाव होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार पीएम खराब प्रदर्शन करने वाले मंत्रियों पर गाज गिरा सकते हैं। दरअसल केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विस्तान की सुगबुगाहट फिर से तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मानें तो अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाले कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी हो सकती है। वहीं कई नए चेहरे भी मंत्रिमंडल में शामिल किए जा सकते हैं।

वहीं 5 राज्यों के चुनावों के मद्देनजर कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। केन्द्र में 81 मंत्री बनाए जाने की संभावना हैं और अभी मंत्रिपरिषद में 53 मंत्री हैं यानी 28 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। ऐसे कयास लगाये जा रहे हैं कि उत्तर प्रदेश से आने वाले मंत्रियों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बड़ा मंत्रालय दिया जा सकता है। ऐसा इसलिए ताकि वे सीधे जनता से जुड़ सकें। वहीं ज्योतिराज सिंधिया को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

मंत्रियों की सांसें अटकी

फेरबदल की अटकलें जारी हैं इसी बीच मंत्रियों की भी सांसें अटकी चुकी है। दरअसल, पिछले सप्ताह एक कैबिनेट बैठक में पीएम की ओर से कड़े फैसले लेने के संकेत दिये जा चुके हैं। उसी वक्त से ये कयास लगाये जा रहे हैं कि अच्छे प्रदर्शन नहीं करने वाले मंत्रियों पर गाज गिर सकती है। खबर है कि अनेक मंत्रियों पर यह खतरा मंडरा रहा है। यदि आपको याद हो तो पिछले महीने प्रधानमंत्री ने कई समूहों में बैठकें कर मंत्रियों के कामकाज की भी समीक्षा करने का काम किया था।

जदयू के कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाएं कम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जदयू के कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाएं कम नजर आ रहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जदयू में मंत्री बनने के दावेदार अधिक हैं लेकिन सरकार एक या दो से ज्यादा मंत्री उसके कोटे से बनाने में सक्षम नहीं है। हालांकि यहां चर्चा कर दें कि सहयोगी कोटे के तीन कैबिनेट पद खाली हैं जिनमें रामविलास पासवान, अरिवंद सांवत और हरसिमरत कौर के मंत्रालय शामिल हैं।

कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह?

केन्द्र सरकार में जिन बीजेपी नेताओं को जिम्मेदारी दी जा सकती है अथवा जिन्हें संभावित मंत्री माना जा रहा है वह हैं- उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, महाराष्ट्र से पूनम महाजन या प्रीतम मुंडे या हिना गावित, संभावित मंत्रियों की फेहरिस्त में दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का भी नाम हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।