सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास में भारी संख्या में पहुंचे फैंस, पिता करेंगे अपने दिल की बात

Sidhu Moose Wala Last Ardas

मानसा (सुखजीत मान)। दिवंगत प्रसिद्ध सिंगर सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास में भारी संख्या में उनके फैन पहुंचे। हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से भी उनके फैंस मानसा की अनाज मंडी में पहुचे। समागम को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

केके, मूसेवाला के जाने से मीका सिंह इस वर्ष नहीं मनाएंगे अपना जन्मदिन

गायक और रैपर मीका सिंह ने कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। मीका सिंह हाल ही में हुए केके का निधन और पंजाब के मानसा में सिद्धू मूसेवाला की हुई हत्या से काफी दुखी है। इसी कारण से इस वर्ष वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा कि जब परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर चला जाए तो हमें कोई खुशियां नहीं मनानी चाहिए। मीका सिंह ने कहा, ‘केके के आकस्मिक निधन से मैं काफी दुखी हूं। साथ ही मेरे छोटे भाई सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी, इस वजह से मैं और भी ज्यादा दुखी हूं। इसी कारण से मैंने इस वर्ष अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

मीका सिंह का जन्मदिन 10 जून को आने वाला है, लेकिन इस वर्ष वह अपना जन्मदिन नहीं मनाकर केके और मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगे देश के मशहूर गायक केके (कृष्ण कुमार कुन्नथ) का 31 मई को कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के बाद निधन हो गया था। कॉन्सर्ट के बाद केके की अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। इसके साथ ही पंजाब के मानसा में 29 मई को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

क्या है मामला

सिद्धू मूसेवाला अपने दो सहयोगियों के साथ 29 मार्च को वाहन में एक रिश्तेदार को देखने के लिए जा रहे थे, जब अज्ञात हमलावरों ने मानसा के जवाहरके गांव में उस पर लगभग 30 गोलियां चलाईं। गायक को मृत घोषित कर दिया गया, उसके दो सहयोगियों को चोटें आईं और उनका इलाज डीएमसी लुधियाना में चल रहा है।

मूसेवाला हत्या मामले में सहयोगी रहा केकड़ा 11 दिन और मन्ना नौ दिन के पुलिस रिमांड पर

प्रसिद्ध पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल संदीप उर्फ केकड़ा को पंजाब की मानसा अदालत ने 11 दिन और मनप्रीत मन्ना को नौ दिन के पुलिस रिमांड पर दिया है। दोनों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया जहां से केकड़ा को 11 दिन और मन्ना को नौ दिन के रिमांड पर दिया गया। संदीप केकड़ा की इस हत्याकांड में बड़ी भूमिका रही क्योेंकि वह गायक सिद्धू मूसेवाला के घर तथा आसपास के इलाके की रेकी कर अपराधियों कोे जानकारी मुहैया करा रहा था।

घटना वाले दिन केकड़ा मूसेवाला का फैन बनकर थार पर सवार होने से पहले गायक के साथ सेल्फी ली और जैसे ही मूसेवाला अपनी थार से रवाना हुये तो केकड़ा ने शूटरों तथा उनके आकाओं को इसकी जानकारी दे दी। उसके बाद कुछ मिनटों में ही बोलेरो तथा कोरोला ने उनका पीछा किया और जवाहरके गांव में उन्हें घेर कर ताबड़तोड़ गोलियों से उनका शरीर छलनी कर अपराधी फरार हो गये थे। दूसरे आरोपी मनप्रीत मन्ना ने हत्यारोें को कोरोला गाड़ी मुहैया करायी थी। ये दोनों ही अहम कड़ियां रहीं जिन्होंने सिद्धू हत्याकांड में अंतिम समय तक हत्या के आरोपियों की मदद की थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।