अनाज मंडी में मजदूरों की हड़ताल से किसान नहीं बेच पा रहे फसल

मंडियों में शनिवार से शुरू होनी है सरकारी रेट पर खरीद

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने मजदूरों ने मजदूरी को लेकर शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। कार्यालय के सामने दिनभर नारेबाजी कर रोष जताया। मार्केट कमेटी कार्यालय के अधिकारी मजदूरों को दिनभर आश्वासन देते रहे। मगर मजदूरों ने कहा कि जब तक उचित मजदूरी नहीं मिलेगी। उस समय तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे। ई नैम प्रणाली को लेकर पहले आढ़तियों ने मंडी में फसलों की खरीद नहीं की थी। अब मजदूरों के हड़ताल पर चले जाने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अनाज मंडियों में शनिवार से फसलों की सरकारी रेट पर भी खरीद कार्य शुरू होना है।

यह भी पढ़ें:– जानें, पूज्य गुरु जी ने ऐसा क्या किया, जो हरियाणा पूरे भारत में ‘चमक’ उठा

मजदूरों को किया जा रहा है अनदेखा

अनाज मंडी मजदूर वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले मजदूर मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने दस बजे एकत्रित हुए। इसके बाद मंडी मजदूरों ने दूसरे दिन भी हड़ताल करने का ऐलान कर दिया। मंडी मजदूर यूनियन के प्रधान सोम, रोशन, खाटू, प्रेमकुमार, इसा राम ने कहा कि नरमा व कपास कि फसल पर मंडी मजदूरों को किसी प्रकार की मजदूरी नहीं दी जा रही है। जबकि मजदूरों द्वारा नरमा सैंपल फैक्ट्री परचा और साथ जाकर लोडिंग करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मजदूरों को बार बार बरगलाया जा रहा है। नरमा तौलने के लिए मजदूरी देने की बात की जाती है। जबकि फैक्ट्री में जाने के बाद व्यापारी मजदूरों से माल न उतरवाकर जेसीबी से उतरा रहे हैं। जिससे मजदूर वर्ग में रोष है।

दो मजदूरों की हालत बिगड़ी

मार्केट कमेटी कार्यालय के मजदूरों ने वीरवार से भूख भी हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल पर बैठे रोशन लाल व राजकुमार की हालत बिगड़ गई। इस पर दोनों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल खत्म करवाई। वहीं इसके बाद प्रेमकुमार, खन्ना सिंह, इसाराम, नथलली, खाटू सिंह भूख हड़ताल पर बैठे। मजदूरों ने कहा कि जब मांग पूरी नहीं होगी। मजदूरों की हड़ताल जारी रहेगी।

अनाज मंडी के मजदूरों व फैक्ट्री संचालक के बीच मजदूरी का विवाद है। हम जो भी कार्य करवाते हैं भुगतान आढ़ती करते हैं। मंडी में बोली करवाने के लिए व किसानों की फसल खरीदने के लिए आढ़ती तैयार बैठे हैं। हमारा इसमें कोई विवाद नहीं है।
– मनोहर मेहता, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन

अनाज मंडी में फसलों की खरीद शनिवार से शुरू की जाएगी। इसके लिए पहले से ही तैयारियां की जा चुकी है। अनाज मंडी के मजदूरों से बातचीत की जा रही है। जिससे जल्द ही उनकी हड़ताल खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद मंडी में फसलों की खरीद शुरू कर दी जाएगी।
– विरेंद्र सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, सरसा

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।