सनौली के यूपी बॉर्डर टोल के विरोध में किसान हुए एकत्रित…

  • आसपास के गांवों को टोल फ्री करने के लिए किया प्रदर्शन…
  • टोल अधिकारियों से की बैठक…
  • भारी पुलिसबल तैनात…
  • दर्जनभर से अधिक गांव के लोग पहुंचे टोल पर…
  • हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बॉर्डर पर स्थित है टोल प्लाजा…

पानीपत (सन्नी कथूरियां)। उत्तर प्रदेश सीमा पर स्थित टोल प्लाजा के विरोध में आसपास के दर्जनभर गांवों के लोग एकत्रित हुए। इस दौरान टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टोल प्रशासन से बैठक की और अपनी मांगों को लेकर विचार विमर्श किया। टोल प्रशासन ने भी ग्रामीणों की मांगों पर विचार करके उन्हें हल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया।

सनौली रोड़ पर गांव तामसाबद स्थित टोल प्लाजा पर सनौली ब्लॉक के दर्जनभर से अधिक गांवों के सैंकड़ो ग्रामीण आज टोल पर एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने टोल पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से सनौली थाना प्रभारी अत्तर सिंह सहित भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद रहे, लेकिन ग्रामीणों ने शांतिपूर्वक अपनी बात टोल प्रशासन के सामने रखी। टोल प्रबंधन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया। वहीं टोल प्रशासन ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की मांगो को सुना और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना धरना स्थगित किया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।