हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान वीसीआर भरने क...

    वीसीआर भरने के नाम पर हो रहा है किसानों, गरीबों का शोषण

    झुंझुनू। राजस्था में झुंझुनू जिले के सूरजगढ़ के विधायक सुभाष पूनियां ने आरोप लगाया है कि वीसीआर भरने के नाम पर बिजली विभाग गरीबों और किसानों का शोषण कर रहा है। पूनियां ने कल यहां पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस के नेताओं से सांठ-गांठ करके बिजली विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी गरीब किसानों से वीसीआर के नाम पर मोटी राशि की घूस लेकर उनका खुलेआम शोपण कर रहे हैं। बेरी गांव के सुभाषचन्द्र के घर में तो बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने विजिलेंस के सहायक अभियंता के कहने पर उनकी उपस्थिति में ही खुद अपने हाथों पोल पर सीधी लाइन डालकर वीसीआर भर दी। उन्होंने कहा कि गरीब जनता के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सांसद नरेन्द्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।