फ्रांस के अपार्टमेंट में लगी आग, चार मरे, 25 झुलसे

Published On

पेरिस 05 फरवरी (एजेंसी)

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को एक अपार्टमेंट में आग लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य झुलस गये। स्थानीय मीडिया आरएलटी रेडियो स्टेशन ने बताया कि फ्रांस की राजधानी के एरलांगर सड़क पर स्थित एक आठ मंजिला अपार्टमेंट में यह दुर्घटना स्थानीय समय सुबह एक बजे घटी।

सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है जिसमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि आग पर काबू पाने के लिए कुल 200 दमकलकर्मी लगे हुए हैं। आग पर अबतक काबू नहीं पाया जा सका है।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts