इजरायल ने सीरिया में सैन्य ठिकाने पर दागी मिसाइल

Published On

दमिश्क। इजरायल ने गुरुवार को सीरियाई सेना के एक ठिकाने को निशाना बनाकर मिसाइल से हमला किया जिसमें सैन्य ठिकाने को भारी नुकसान हुआ है। सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी सना ने यह जानकारी दी। पश्चिमी कुनेत्रा प्रांत के बरैका शहर में सेना के ठिकाने को निशाना बनाकर हमला किया गया। इससे पहले 23 जुलाई को इजरायल ने दक्षिणी दरा प्रांत के तलाल-हराह पहाड़ी क्षेत्र में मिसाइलें दागी थीं।

सीरियाई सरकार लगातार यह आरोप लगाती है कि इजरायल सीरिया में सक्रिय आतंकवादी संगठनों का समर्थन करता है और उसके नियमित हमले कुछ नहीं बल्कि विद्रोहियों का मनोबल बढ़ाने के लिए हैं। इजरायल पिछले करीब आठ वर्षों के दौरान सीरिया में सैकड़ों हवाई हमले कर चुका है। यह हमले ईरान समर्थित हेजबुल्ला समूह को निशाना बनाकर किए गए हैं। इजरायल का कहना है कि उसका लक्ष्य ईरान को सीरिया में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाने से रोकना है जिसे लेकर वह प्रतिबद्ध है। ईरान सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद का समर्थन करता है।

About The Author

Related Posts