उत्तर-दक्षिण कोरिया पानमुुंजोम से हथियार-सुरक्षा चौकी हटाने पर सहमत

Published On

साेल 23 अक्टूबर (वार्ता)

उत्तर और दक्षिण कोरिया ने पानमुंजोम से हथियारों और सुरक्षा चौकियों को हटाने के लिए सहमति जताई है अौर यह दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की दिशा में एक नया कदम माना जा रहा है। पानमुंजोम संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र (जेएसए) के रूप में भी जाना जाता है अौर यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां दोनों कोरियाई देशों की सेनाएं आमने सामने हैं।

सुरक्षा चौकियों को हटाने की पहल दोनों देशों के बीच तनाव करने के उद्देश्य से की गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत मेंं दोनों देशों की सेनाओं ने लगभग 800,000 बारूदी सुरंगों को सीमा क्षेत्र से हटाया। दोनों कोरियाई देशों और अमेरिका नीत संयुक्त राष्ट्र कमांड(यूएनसी) 25 अक्टूबर तक संयुक्त सुरक्षा क्षेत्र से आग्नेयास्त्रों और सैन्य चौकियों को हटाने पर सहमत हुए जिसके दो दिन बाद तीनों पक्ष इसकी संयुक्त रूप से जांच पड़ताल करेंगे।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।

About The Author

Related Posts