इराक के किरकुक में दो बम विस्फोटों में एक की मौत, 19 घायल

Published On

बगदादा (एजेंसी)

इराक के किरकुक शहर में गुरुवार को हुये दो अलग-अलग बम विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गयी और 19 घायल हो गये। स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। किरकुक पुलिस के अम्मर अल जुबौरी ने बताया कि पहला विस्फोट शाम उस समय पर हुआ जब बम से जुड़ी कार यात्रियों को मध्य किरकुक में अल-खदरा ले जा रही थी। इसमें एक महिला की मौत हो गयी और यात्री घायल हो गये।

जुबौरी ने कहा कि लगभग पांच मिनट अंतराल पर मिनीबस से जुड़े एक बम के रास अल-जेसिर की एक भीड़-भाड़ वाली पार्किंग में हुए दूसरे विस्फोट से 18 लोग घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की घटनाओं के बाद सुरक्षाबलों ने शहर में विस्फोट वाली जगह को सील कर दिया और घटना की जांच शुरु कर दी है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने इन विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts