ब्राजील में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

साओ पाउलो। ब्राजील में मंकीपॉक्स वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि देश के सबसे बड़े शहर साओ पाउलो से हुई है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर के स्वास्थ्य सचिवालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा, वायरस के होने का पता एक 41 वर्षीय पुरूष में चला है, जो हाल ही में स्पेन और पूर्तगाल की यात्रा कर लौटा है। मरीज को फिलहाल एमिलियो रिबास पब्लिक हॉस्पिटल में आइसोलेट किया गया है और साथ ही हाल के दिनों में उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इसके अलावा, साओ पाउलो में ही एक 26 वर्षीय युवती के भी मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वह अभी अस्पताल में भर्ती है, जांच जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts