Hanumangarh News: बस स्टैंड पर ई-रिक्शा चालक से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने का आरोप

सवारियां बैठाने को लेकर टेम्पो चालक से हुआ विवाद

Published On

हनुमानगढ़। जंक्शन के बस स्टैंड के पास सवारियां बैठाने को लेकर हुए विवाद में एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। सुरेशिया निवासी रणवीर पुत्र जसवीर सिंह ने जंक्शन पुलिस थाना में शिकायत देकर टेम्पो चालक और उसके दो-तीन साथियों पर जातिसूचक गालियां देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

शिकायत के अनुसार, सोमवार की सुबह करीब 10 बजे की है। रणवीर बस स्टैंड के पास अपने ई-रिक्शा में सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान टेम्पो चालक संजू वहां पहुंचा और सवारियां बैठाने को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि संजू ने रणवीर को जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान दो-तीन अन्य व्यक्ति भी वहां आ गए और उन्होंने भी रणवीर के साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

परिवादी रणवीर के अनुसार, हमलावरों ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे उसे गंभीर चोट लगी। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों और पैरों में भी चोटें आईं। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होने पर आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts