शिक्षा और रोजगार
पाँच नवंबर की करनाल रैली में खरखौदा से पहुंचेंगे हजारों की संख्या मे - पवन
5 नवंबर की करनाल रैली में खरखौदा से पहुंचेंगे हजारों की संख्या मे - पवन
खरखौदा, सच कहूँ न्यूज़। Kharkhoda News: स्थानीय विधायक पवन खरखौदा ने ककरोई गांव में 64 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा गांव के विकास के लिए कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है। उनका एक ही मकसद है , की गांव विकसित होंगे तो शहर और देश अपने आप विकसित हो जाएंगे। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में देश को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है वह तभी पूरा होगा जब हमारे गांव विकसित होंगे। उन्होंने कहा कि ककरोई गांव में 64 लाख रुपए की लागत से कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया है।
जिसमें पीडब्लूडी रोड से लेकर रामजीवन के खेत तक रास्ता पक्का जिसपर 9 लाख की लागत, सरकारी स्कूल में शौचालय व विभिन्न विकास कार्यो पर 20 लाख, पीडब्लूडी रोड से लीलू प्रधान के घर तक गली निर्माण कार्य 20 लाख , बडा व छोटा पाना मे शमशान घाट की चार दिवारी के कार्य पर 7.5 लाख - 7.5 लाख की लागत से कार्यों का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर को करनाल में देश के गृहमंत्री अमित शाह एक विशाल रैली को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। रैली में पूरे प्रदेश से लाखों की संख्या में लोग पहुंचेंगे और खरखौदा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को सुनने के लिए पहुंचेंगे। विधायक ने ककरोई गांव में ग्रामीणों को रैली में पहुंचने का नेता दिया। इस मौके पर सरपंच कर्मबीर फौजी, सुखबीर आदि मौजूद रहे।

Comments