Herbs for Bad Cholesterol: नसो में जमा गंदगी परत को तोड़कर बाहर कर देंगे ये 7 काम फ्लश आउट हो जाएगा बैड कालेस्ट्रॉल

Herbs for Bad Cholesterol
Herbs for Bad Cholesterol: नसो में जमा गंदगी परत को तोड़कर बाहर कर देंगे ये 7 काम फ्लश आउट हो जाएगा बैड कालेस्ट्रॉल

Herbs for Bad Cholesterol: आज के समय में एक बहुत ही गंभीर समस्या पैदा हो गई है जोकि हमारी जान ले लेती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो समस्या क्या है, अगर नहीं तो हम बतात हैं कि ऐसी कौन सी समस्या है जिससे हमारी-आपकी जान जा सकती है। दोस्तो वो समस्या है हार्ट की समस्या यानी दिल से जुड़ी बीमारी।

बैड कोलेस्ट्रॉल जमने पर दिखाई देते हैं ये संकेत | High Cholesterol Symptoms

नाड़ी कमजोर पड़ना: बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के दौरान एक ऐसी कंडीशन भी पैदा हो सकती है, जिसमें नाड़ी यानी पल्स कमजोर पड़ जाती है। नाड़ी कमजोर पड़ना एक एमर्जेंसी स्थिति का संकेत देता है और यह सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ही नहीं बल्कि हार्ट से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है।

हाथ के ऊतक कठोर पड़ना: कुछ लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर हाथों में भी कुछ अजीब लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से एक है हथेली के नीचे के कुछ ऊतक कठोर पड़ जाना। इसमें उंगलियों में खिंचाव महसूस होता है। मेडिकल भाषा में इसे डूप्यूइटेन्स कॉन्ट्रैक्चर कहा जाता है।

आंख के आसपास पीले रंग के निशान: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर आंख और नाक के आसपास हल्के सफेद रंग के निशान व गांठें बनने लगती हैं। ये निशान गंभीर रूप से बढ़े हुए बैढ़े कोलेस्ट्रॉल लेवल का संकेत हो सकते हैं। मेडिकल भाषा में इसी कंडीशन को जैंथेलाजमा भी कहा जाता है।

पैर ठंडे रहना: बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर रक्त वाहिकाओं और धमनियों का मार्ग छोटा पड़ जाता है, जिसका सीधा असर आपके ब्लड फ्लो पर पड़ता है। ऐसे में हार्ट से दूर स्थित अंग जैसे टांग आदि के पास पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता और पैर के आसपास का हिस्सा ठंडा पड़ने लगता है।

Teeth Cleaning in only 5 Minutes: पीले दांतों सफ़ेद करने का अनोखा तरीक़ा आजतक नहीं देखा होगा!

बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है तो ना करें इन चीजों का सेवन

मिठाई: कई लोगों को खाना खाने के बाद या मूड खराब होने के बाद कुछ मीठा खाने की इच्छा होती है, लेकिन अधिक मात्रा में मीठे का सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम हो जाती है साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने लगता है। इसलिए फैट के स्तर को कम करने के लिए आप पेस्ट्री और चॉकलेट या मिठाई आदि चीजों का सेवन ना करें। इससे आपका वजन भी बढ़ेगा, साथ ही साथ आपके दांत खराब होने का भी डर रहता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स: ज्यादा फैट वाली चीजों का सेवन करना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जैसे दूध, पनीर और चीज का सेवन करने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अचानक बढ़ सकता है। इसलिए अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो आप फुल फैट वाले दूध, पनीर और चीज का सेवन बिल्कुल ना करें। इससे खतरा और बढ़ सकता है।

ऑयली फूड्स: कई लोगों को ऑयली फूड्स जैसे फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, बर्गर, ब्रैड पकौड़ा आदि चीजों का खाने का शौक होता है। इस तरह की चीजों में सैचुरेटेड और हाइड्रोजनेटेड फैट पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसलिए जितना हो सके, इन चीजों का सेवन न करें।

Perfect Tea Recipe: क्या आप भी पीना चाहते हैं कड़क चाय, तो इन ट्रिक्स को ध्यान में रखकर पकाएं चाय

शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने के लिए इन चीजों का करें सेवन | How To Reduce Cholesterol

ऑलिव ऑयल: कोलेस्ट्रॉल सबसे ज्यादा तेल की वजह से बढ़ता है। ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से सामान्य तेल की अपेक्षा 8 प्रतिशत तक कोलेस्ट्रोल को कम किया जा सकता है।

ओट्स: ओट्स में फाइबर प्राप्त मात्रा में पाया जाता है और इसमें बीटा ग्लूकॉन भी होता है, जो आंतों की सफाई करता है और कब्ज से राहत दिलाता है। नियमित तौर पर नाश्ते में ओट्स खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल को लगभग 6 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

अलसी: अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद करते हैं। आप अलसी के बीजों का सेवन कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप साबुत बीजों की जगह पर पिसे हुए बीजों का सेवन करें।

प्याज: हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में लाल प्याज ही फायदेमंद होता है। आप एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन करें। इससे आपका बैड कोलेस्ट्रॉल शरीर से बाहर निकलेगा।