केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 जनवरी को हरियाणा दौरा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने दी जानकारी

  • जी-20 की बैठकों में अतिथियों का होगा हरियाणा में भव्य स्वागत

गुरुग्राम। (सच कहूँ न्यूज) प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि जनवरी के अंतिम सप्ताह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हरियाणा का दौरा है। अमित शाह एक लोकसभा की रैली को भी संबोधित करेंगे। जल्द रैली किस लोकसभा में होगी यह तय कर लिया जाएगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा में होने वाली जी-20 की बैठकों को लेकर कहा कि ये बैठकें हरियाणा के लिए अति महत्वपूर्ण होंगी। इन बैठकों में 19 देश शामिल होंगे, जिनमें एक यूरोपियन यूनियन भी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 9 देशों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें बाग्लादेश, इजिप्ट मॉरिसस, नीदरलैंड, नाइजरिया, ओमान, स्पेन और संयुक्त अरब अमीरात हैं। जो 56 बैठकें भारत में होनी हैं उनमें 29 देशों के प्रतिनिधि भारत में आएंगे।

यह भी पढ़ें:– कैराना में अनाधिकृत निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

ओमप्रकाश धनखड़ ने बताया कि फरवरी में गुरुग्राम में होने वाली जी-20 की बैठक 1, 2, 3 मार्च को होनी संभावित है। इन बैठकों में अलग-अलग देश के प्रतिनिधि होंगे तो जाहिर है उनकी भाषाओं में उनके झंडे और होर्डिंंग लगे इसकी जिम्मेदारी भाजपा के कार्यकर्ता संभालेंगे। परम्परागत वेषभूषा में अतिथियों का स्वागत करना और अपनी संस्कृति की छाप उन पर छोड़ना, ताकि वे महसूस कर सके और अच्छी यादें लेकर वो अपने देश में जाएं। उन्होंनें कहा कि बहुत से देशों के लिए दुनिया एक बाजार है लेकिन हमारे लिए दुनिया एक परिवार है।

वसुधैव कुंटुम्बकम की भावना जिसमें सभी का भला निहित है और पूरी पृथ्वी को परिवार के रूप में देखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अपनी सरकार आने पर परिवार पहचान पत्र खत्म करने के बयान का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी खुद परिवारवाद पर चलती है और यही इनका परिवार पहचान पत्र है। वो अगर खत्म कर सकते हैं तो पहले कांग्रेस को परिवारवाद से मुक्त कराएं और अपने घर से भी परिवारदवाद को हटाएं, जिससे हरियाणा के कांग्रेसी भी संतप्त है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।