नगरपालिका अध्यक्ष हरीश डाबी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद गोदारा का निधन

Raisingh Nagar News
नगरपालिका अध्यक्ष हरीश डाबी और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद गोदारा का निधन

रायसिंहनगर में भीषण सड़क हादसे में हुई मौत | Raisingh Nagar News

रायसिंहनगर (सच कहूँ न्यूज)। रायसिंहनगर नगर पालिका के अध्यक्ष हरीश डाबी (45) और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद डायरेक्टर विनोद गोदारा (60) की आज सुबह बीकानेर जिले में बीकानेर जोधपुर हाईवे पर नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के नजदीक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। एक युवक घायल हो गया जो बीकानेर के पीएम हॉस्पिटल में उपचाराधीन है। Raisingh Nagar News

प्राप्त जानकारी के अनुसार नोखा थाना क्षेत्र में भामटसर गांव के अड्डे के पास एक होटल के सामने खड़े ट्रक ट्रेलर में कर के टकराने से यह भीषण हादसा हुआ। प्रात लगभग 10.45 बजे हुई इस दुर्घटना में मारुति स्विफ्ट कर में सवार विनोद गोदारा, हरीश डाबी तथा संतोष कुमार को लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार किए बिना पिकअप वाहन से बीकानेर के पीएम अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद हरीश डाबी और विनोद गोदारा को मृत घोषित कर दिया। संतोष कुमार उपचारथीन है। वह कर में पीछे की सीट पर बैठा था। उसके भी चोटें लगी हैं। विनोद गोदारा कर ड्राइव कर रहे थे।

घायल हुआ संतोष मृतक भाजपा नेता विनोद गोदारा का भांजा बताया जा रहा है, जो की रायसिंहनगर पालिका में अनुबंध एक वाहन का चालक है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर नोखा थाना प्रभारी की आलोक सिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे, लेकिन इससे पहले लोगों ने मारुति कर में फंसे तीनों घायलों व्यक्तियों को अस्पताल रवाना कर दिया।दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में भाजपा और कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। इधर, रायसिंहनगर से इनके परिवारजन भी बीकानेर करवाना हो गए। हरीश डाबी और विनोद गोदारा के निधन की खबर से रायसिंहनगर क्षेत्र में शोक लहर दौड़ गई। Accident

जानकारी के अनुसार रायसिंहनगर पालिका के अध्यक्ष पद से टोनी कौशल को निलंबित कर हटाए जाने से संबंधित जोधपुर हाईकोर्ट में एक याचिका विचाराधीन है।इस याचिका पर कल सोमवार को सुनवाई होनी है। पालिका अध्यक्ष हरीश डाबी तथा विनोद गोदारा इसी सिलसिले में जोधपुर जा रहे थे। टोनी कौशल को हटाने के पश्चात हरीश डाबी को कार्यवाहक पालिका अध्यक्ष स्वायत शासन विभाग द्वारा मनोनीत किया गया था।श्री डाबी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए थे।वे पार्षद चुने जाने पर उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। टोनी कौशल को पालिका अध्यक्ष पद से हटाए जाने की संभावनाओं के दौरान ही श्री डाबी भाजपा छोड़ वापस कांग्रेस में आ गए। कांग्रेस में आने पर उनको कार्यवाहक पालिका अध्यक्ष बनाया गया था।

इस भीषण दुर्घटना में काल कलवित हुए विनोद गोदारा जहां भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष थे, वही वे जिला परिषद के डायरेक्टर भी चुने गए थे। उनके पिता चुन्नीलाल गोदारा रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले विधायक चुने गए थे। दोनों के शवों को रायसिंहनगर लाया जा रहा है। कल सोमवार को अंत्येष्टि होगी। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर मिगलानी तथा भाजपा के प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया सहित दोनों दलों के अनेक नेताओं ने हरीश डाबी और विनोद गोदारा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:– Chandrayaan-3: आज महबूब को चाँद कहना गलत होगा! जानें कैसे?