ब्लॉक रतिया की साध-संगत ने गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक खाद्य सामग्री किट

Published On

रतिया (तरसेम सैनी, शामवीर)। शुक्रवार को पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन शिक्षा पर चलते हुए शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग ब्लाक रतिया की तरफ से गर्भवती महिलाओ को जननी सत्कार के तहत जरूरी पोषक खाद्य सामग्री किट वितरित की। अवसर पर जानकारी देते हुए ब्लॉक 15 मेंबर प्यारेलाल इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए 142 मानवता भलाई के कार्यों में से एक कार्य, जननी सत्कार है।

इसी कार्य के तहत ब्लाक रतिया की शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग व ब्लॉक की साध-संगत द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषक खाद्य सामग्री किट वितरित की। वहीं उन्होंने कहा कि इसमें जो गर्भवती महिलाएं धन की कमी होने के कारण पोषक पदार्थ नहीं ले पाती हैं उनसे जन्मे बच्चे कुपोषित/अस्वस्थ पैदा होते हैं। कई बार प्रसव के दौरान भी कंप्लीकेशन्स आ जाते हैं। अत: शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग डेरा सच्चा सौदा की ब्लाक रतिया के सेवादारों ने जननी सत्कार किट देकर कुल 10 जननियों का सत्कार किया व गर्भवती महिलाओ को पोषण के अनुसार फ्रूट की टोकरियां बांटी ताकि आने वाला बच्चा स्वस्थ पैदा हो।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts