फिर जरूरतमंद मरीज के काम आया सेवादार का एक यूनिट खून

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए व जन्ममाह की खुशी में ब्लॉक के हनुमानगढ़ टाउन निवासी एक सेवादार ने जरूरतमंद महिला मरीज को रक्तदान कर मानवता का फर्ज अदा किया। (Blood Donation) जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ टाउन के एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती एक महिला मरीज के रसोली के आॅपरेशन के लिए चिकित्सकों की ओर से मरीज के परिजनों को खून की आवश्यकता बताई गई।

उधर, जब इसकी सूचना शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार जानू इन्सां को मिली तो वे तुरंत जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचे और एक यूनिट रक्तदान कर महिला मरीज के इलाज में सहयोग किया। 33वीं बार रक्तदान करने वाले प्रेमी जानू इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षा पर चलते हुए जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts