Welfare Work: ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने 5 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन 

ब्लॉक मलोट की साध-संगत ने ‘फूड बैंक’ के तहत 5 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

Sarvesh Kumar Picture
Published On

मलोट (सच कहूँ/मनोज)। Welfare Work: सच्चे रूहानी रहबर पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक मलोट की साध-संगत बढ़-चढ़कर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इसी कड़ी में ब्लॉक मलोट के जोन नंबर 6 की साध-संगत ने ‘फूड बैंक’ के तहत जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया। जानकारी देते हुए जोन नंबर 6 के प्रेमी सेवक बिंटू पाल इन्सां और सच्ची प्रेमी सम्मति के सेवादार सतपाल इन्सां ने बताया कि जोन नंबर 6 की साध-संगत समय-समय पर मानवता भलाई के कार्य करती रहती है। इसी कड़ी के तहत जोन 6 की साध-संगत ने 5 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया, जिसमें घरेलू उपयोग का राशन शामिल था।

उन्होंने यह भी बताया कि 5 जरूरतमंद परिवारों को जोन की साध-संगत के सहयोग से हर माह राशन वितरित किया जाता है और आने वाले दिनों में और भी मानवता भलाई के कार्य किए जाएंगे। इस मौके पर सच्ची प्रेमी सम्मति की बहनों में से राजविन्द्र कौर इन्सां, कमल इन्सां, नगमा इन्सां, सुखजीत कौर इन्सां (सोनी), ऊषा इन्सां, रजनी इन्सां, गुड्डी इन्सां, आशा इन्सां व सच्ची प्रेमी समिति के सेवादारों में जसविन्द्र सिंह इन्सां, गगन इन्सां, सुखदर्शन सिंह इन्सां (दीपू), गुरिन्द्र जुनेजा इन्सां, धर्मवीर इन्सां, सोनू मिगलानी इन्सां सहित अन्य सेवादार मौजूद थे।

Malout

 

About The Author

Related Posts