हमसे जुड़े

Follow us

34.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अवैध हथियार व...

    अवैध हथियार व जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Kairana
    Kairana

    कैराना। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा/पौनिया व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 12 बोर का एक तमंचा/पौनिया व जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम व पता रहीस निवासी ग्राम मलकपुर बताया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धारा में अभियोग पंजीकृत करके उसका चालान कर दिया है।