बिन मां की बेटी की शादी में शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने किया कन्यादान

Shah Satnam Ji Nagar sachkahoon

घरेलू जरूरत का सारा सामान देकर शादी में बनी मददगार

  • 2022 में 8वीं शादी में किया सहयोग

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पाक-पवित्र शिक्षाओं पर चलते हुए ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर (Shah Satnam Ji Nagar) की महिला श्रद्धालुओं ने एक बिन मां की बेटी का कन्यादान कर इंसानियत की नई मिसाल पेश की है। महिला श्रद्धालुओं के इस कार्य की समस्त ग्राम पंचायत सहित ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। बता दें कि शाह सतनाम जी नगर की महिला अनुयायियों की ओर से 2022 में यह 8वीं लड़की की शादी में मदद की गई है।

इसके अलावा जरूरतमंदों को राशन देना, छोटे बच्चों को नि:शुल्क कपड़े बांटना, भूखों को खाना खिलाना सहित अन्य सेवा कार्यो में हमेशा अग्रणी रहते है। दरअसल नेजियाखेड़ा के रहने वाले मदनलाल की पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। बेटी रेखा की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी और उन्होंने रेखा की शादी 11 मार्च को रख दी। मदन लाल खुद मजदूरी करके परिवार का गुजर बशर करता है। लेकिन उन्हें बेटी की शादी की चिंता सताने लगे।

जब रेखा की शादी की जानकारी ब्लॉक (Shah Satnam Ji Nagar) कल्याण नगर निवासी सुजान बहन आशा इन्सां को मिली तो उन्होंने परिवार की आर्थिक हालात को देखते हुए ब्लॉक की ओर से शादी में सहयोग करने का निर्णय लिया और गत दिवस मदनलाल के घर जाकर लड़की की शादी में घरेलू जरूरत का सामान देकर मदद की गई। इस सेवा कार्य में सुजान बहन आशा इन्सां, अनीता इन्सां, शबनम इन्सां, र्स्वणा इन्सां, दलजीत इन्सां, सिमरन इन्सां, प्रभा इन्सां, गुरदेव इन्सां, अनीता इन्सां, वीना इन्सां, भोली इन्सां, शाशी इन्सां, राज मुखिजा इन्सां, निधि इन्सां व रमन इन्सां ने अपना सहयोग किया।

साध-संगत ने ये दिया सामान

ब्लॉक शाह सतनाम जी नगर (Shah Satnam Ji Nagar) की महिला अनुयायियों की ओर से रेखा की शादी में एक कूलर, 41 बर्तन, 11 सूट, दीवार घड़ी, दरी, डबल बैड की चादर, कंबल सहित अन्य जरूरत का सामान दिया गया। इसके अलावा 501 रुपये का शगन व पूज्य गुरु जी का एक पावन सुन्दर स्वरूप भी दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।