भारत को जल्द मिल सकती है बच्चों की वैक्सीन, जानें, एम्स निदेशक गुलेरिया ने क्या कहा?

AIIMS Chief Dr Guleria sachkahoon

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई और विशेषज्ञों ने तीसरी लहर से सर्तक रहने की सलाह दे रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तीसरी लहर के प्रभाव को कम करने के लिए हमें कोविड- नियमों का पालन करना पड़ेगा। कई विशेषज्ञों का ऐसा मानना है तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। वहीं एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि अगले कुछ महीनों में देश को बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन मिल सकती है। उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक द्वारा कोवैक्सीन टीके का परीक्षण अभी बच्चों पर किया जा रहा है। अभी ये ट्रायल चल रहा है और इसके सितंबर महीने तक पूरे होने की उम्मीद है। अगर इस वैक्सीन के नतीजे सकारात्मक होते हैं, तो जल्द ही देश में बच्चों को वैक्सीन लगाने की घोषणा की जा सकती है।

बच्चों को कोरोना से कैसे बचाएं

  • बच्चों को साफ-सफाई के बारे में बताएं। उन्हें इस बीमारी से अवगत कराकर सैफ्टी टिप्स दें। अपना रूम साफ करने के लिए कहें। हाइजिन के बारे में बताएं।
  • बच्चों पर लगातार नजर बनाएं रखें। उन्हें थोड़ा सा भी कफ, खांसी, जुकाम होने पर बेसिक इलाज शुरू कर दें। बच्चों को ठंडी चीजें नहीं खिलाएं। जैसे आइस्क्रीम, कोल्ड्रिंक्स, चॉकलेट भी नहीं खिलाएं।
  • कोविड के नए लक्षणों में पेट दर्द, उल्टी, दस्त जैसी समस्या भी सामने आ रही है। ध्यान रहे बच्चों में इस तरह के लक्षण पाएं जाने पर डॉ. से जरूर चर्चा करें। अगर बच्चे सुस्त भी नजर आते हैं तो उनसे उनका हाल जरूर पूछें।
  •  अपने साथ बच्चों को भी सूर्य नमस्कार जरूर कराएं। इससे उनका इम्यूनिटी लेवल भी बढ़ेगा, ताकत भी रहेगी और वह तंदुरूस्त बनें रहेंगे।
  • बच्चों के फूड डाइट में जरूर बदलाव करें उन्हें हेल्दी सब्जी खिलाएं। फ्रूट्स खिलाते रहें।
  • सैनिटाइजर की जगह बच्चों को साबुन से हाथ धोने के लिए कहें। बार-बार मुंह पर हाथ फेरने से रोकें। मास्क कैसे पहनना है और कैसे निकालकर रखना है। यह जरूर बताएं।
  • बच्चों को माइंड गेम, आॅनलाइन डांस क्लास, पजल, स्टोरी रीडिंग जैसी चीजों में व्यस्त रखें।
  • कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। लेकिन बच्चों को खुली हवा में भी जरूर ले जाएं। इसके लिए आप छत पर थोड़ी देर टहल सकते है। सुबह का वक्त ज्यादा बेहतर होता है।
  •  परिवार बड़ा है तो कोशिश करें कि वेंटिलेशन, खिड़कियां खुली रखें। ताकि हवा अंदर की बाहर और बाहर की अंदर आ-जा सकें। बंद कमरे में वायरस का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।
  • परिवार के सदस्य बाहर से कोई भी वस्तु ला रहे हैं तो उन्हें छूने न दें। जब तक आप सैनिटाइज नहीं कर देते।

जानें, दुनिया में कोरोना की क्या है स्थिति

भारत: मृतकों के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,097 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 13 लाख 32 हजार 159 हो गया है। इस दौरान 35 हजार 087 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,05,3166 हो गयी है। सक्रिय मामले 3464 घटकर चार लाख आठ हजार 977 हो गये हैं। इसी अवधि में 546 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 20 हजार 016 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.30 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

ब्राजील: संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है, जहां कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1.96 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 5.48 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुई मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

फ्रांस: संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 60.15 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1.11 लाख से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस: कोरोना संक्रमितों की संख्या 60.02 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित लोगों की संख्या 55.74 लाख से अधिक हो गयी है और 50,821 मरीजों की मौत हो चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।