महंगाई की मार : लगातार सातवें दिन पेट्रोल-डीजल और महंगे

petrol

नई दिल्ली (एजेंसी)। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी तेजी और डॉलर की तुलना में रुपया में आई गिरावट के कारण देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस सप्ताह की शुरूआत भी इन दोनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी के साथ हुई है। सोमवार को लगातार सातवें दिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया। इस बढ़त के बाद दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया।

मुंबई में पेट्रोल 110.38 रुपये और डीजल 101. रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। अभी देश के अधिकांश प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर से अधिक हो गयी है और डीजल भी शतक लगाने की ओर बढ़ रहा है। राज्यों की राजधानियों की बात करें तो राँची में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक होने जा रही है। पेट्रोल 98.99 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.39 रुपये प्रति लीटर पर है।

लगातार पांच दिनों की तेजी के बाद गत सोमवार को इन दोनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन उसके बाद से तेजी बनी हुयी है। राजधानी दिल्ली में इनकी कीमतें अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। पिछले 10 दिनों में पेट्रोल 2.80 रुपये महंगा हो चुका है। डीजल भी इस दौरान 3.30 रुपये प्रति लीटर चढ़ चुका है।

तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.17 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। इस बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली एनसीआर के नोएडा में पेट्रोल 101.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.80 रुपये प्रति लीटर पर है। अभी भोपाल में पेट्रोल 112.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 102.25 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

     शहर                 पेट्रोल                    डीजल 
  • दिल्ली              104.44                93.17
  • मुंबई               110.38                101.00
  • चेन्नई               101.76                97.56
  • कोलकाता          105.05                96.24

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।