इटली में कोरोना से 4564 बच्चे संक्रमित, चार की मौत

Published On

रोम। इटली में नागरिक सुरक्षा विभाग की तकनीकी और वैज्ञानिक समिति के समन्वयक एगोस्टिनो मियोजो ने कहा कि देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की शुरुआत से अब तक 4564 बच्चे इस बीमारी से संक्रमित हो चुके है। संक्रमित बच्चों में ज्यादातर सात से 17 वर्ष के है, हालांकि बीमारी से मारे गये सभी बच्चे सात वर्ष से कम उम्र थे।

Coronavirus

मियोजो ने कहा कि सभी संक्रमित बच्चों को घर पर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई गई, केवल 100 बच्चों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि यदि स्कूलों को बंद नहीं किया गया होता तो संक्रमित बच्चों की संख्या कहीं अधिक हो सकती थी। इटली में कोरोना के 235763 मामले है और 34114 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts