कोविड-19: जायर बोलसोनारो ने सार्वजनिक क्षेत्रों की जवाबदेही सीमित की

Published On

ब्राजिलिया। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो ने शुक्रवार को तत्कालीक आदेश जारी कर कोविड-19 महामारी संबंधित मामले में किसी तरह की गलती होने पर सार्वजनिक क्षेत्रों की जवाबदेही को सीमित कर दी है। सरकारी राजपत्र के अनुसार आदेश में कहा गया है कि सिविल सेवकों और सरकारी कर्मचारियों या अधिकारियों की हादसों या अनदेखी के लिए जवाबदेही तभी होगी अगर उन्होंने कोरोना से संबंधित लड़ाई में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से ‘जानबूझकर गंभीर अपराध’ किये होंगे।

  • इस आदेश के मुताबिक घोर लापरवाही, कदाचार या ढिलाई को गंभीर को बड़ी गलती मानी गयी है।
  • जैसा कि यह आदेश तत्कालिक है इसलिए यह तुरंत प्रभाव से लागू किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts