Trump Latest News: डोनाल्ड ट्रंप हर व्यक्ति को देंगे 5 हजार डॉलर! किया वादा

ट्रंप डिविडेंड क्या है? टैरिफ से कमाई और भुगतान को लेकर क्या बोले राष्ट्रपति

Published On

Trump $5,000 Dividend: वॉशिंगटन (सच कहूँ/एजेंसी)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वादा किया कि अगर रिपब्लिकन कांग्रेस के दोनों सदनों पर अपना नियंत्रण बनाए रखते हैं, तो हर अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर दिए जाएंगे। उन्होंने अलास्का के वासिला में एक मिड-टर्म रैली में कहा कि इसके लिए टैरिफ से होने वाली कमाई का इस्तेमाल किया जाएगा। ट्रंप ने कहा, "अगर रिपब्लिकन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सीनेट जीतते हैं, तो मैं अमेरिका के सभी बालिग नागरिकों को 5,000 डॉलर दूंगा। ऐसा सिर्फ रिपब्लिकन ही कर सकते हैं, डेमोक्रेट नहीं, क्योंकि हमारे पास बहुत बड़ी मात्रा में पैसा आ रहा है। यह पैसा टैरिफ से आया है।" उन्होंने कहा, "आपको जो 'ट्रंप डिविडेंड' मिलेगा, उसे अमेरिका में ही खर्च करना होगा।"

हालांकि ट्रंप ने यह नहीं बताया कि पेमेंट कैसे और कब किया जाएगा या इसमें कितना खर्च आएगा। इस तरह के किसी भी पेमेंट के लिए कांग्रेस की मंजूरी की जरूरत होगी।उन्होंने कहा, "अगर डेमोक्रेट जीतते हैं, तो 1929 जैसी आर्थिक मंदी आ जाएगी।" राष्ट्रपति 3 नवंबर को होने वाले चुनावों से तीन हफ्ते पहले रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन के लिए प्रचार कर रहे थे। उन्होंने डेमोक्रेट मैरी पेल्टोला को "नो-शो मैरी" कहा। अर्ली वोटिंग 19 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

"इंतजार कीजिए और देखिए कि हम ईरान के साथ क्या करते हैं''

ईरान के बारे में ट्रंप ने कहा कि तेहरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होगा और युद्ध बहुत जल्द खत्म होने वाला है और जब ऐसा होगा, तो कीमतें तेजी से नीचे आ जाएंगी।उन्होंने कहा, "हमने स्ट्रेट्स (जलडमरूमध्य) को खोल दिया है। यकीन मानिए या न मानिए, हम युद्ध शुरू होने से पहले की तुलना में अब स्ट्रेट्स से अधिक तेल निकाल रहे हैं। स्ट्रेट्स पर हमारा कंट्रोल है।" बिना ज्यादा जानकारी दिए ट्रंप ने कहा, "इंतजार कीजिए और देखिए कि हम ईरान के साथ क्या करते हैं, क्योंकि हमने बस बहुत झेल लिया है।"

स्टेज पर ट्रंप ने मार्क स्परलॉक को पूरी माफी दी और एंकरेज के दो डीजल मैकेनिक, जैकरी शुबाच और पैट्रिक फ्लेमिंग के लिए माफीनामा पर साइन किए। इन दोनों को गाड़ियों के एमिशन कंट्रोल सिस्टम में बदलाव करके 'क्लीन एयर एक्ट' का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया था।

"वे उन्हें दस साल के लिए जेल में डालना चाहते हैं''

ट्रंप ने कहा, "वे उन्हें दस साल के लिए जेल में डालना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने एक इंजन ठीक किया था।" ट्रंप ने कनाडा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने बरसों तक हमें ठगा है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। डेमोक्रेट्स पर आरोप लगाया कि उन्होंने "2.5 करोड़ लोगों को हमारी सीमाओं में घुसने दिया।

हालांकि इस आंकड़े के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया। ट्रंप ने कर्टिस डी. मेनार्ड मेमोरियल स्पोर्ट्स सेंटर में भाषण दिया। उनके दो दिन के दौरे में नेवादा, एरिजअना और मोंटाना की यात्रा भी शामिल है। चुनाव प्रचार में ईंधन की कीमतें एक अहम मुद्दा बन गई हैं और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण तेल बाजार पर दबाव बना हुआ है, जिस पर भारत की पैनी नजर है। फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने रैली में कहा कि कमीशन "अलास्का में हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए इस महीने अतिरिक्त 162 मिलियन डॉलर निवेश करने पर वोट करेगा"।

About The Author

Related Posts