मैक्सिको: पत्रकार समेत 2 लोगों की गोली मार कर हत्या

Published On

मैक्सिको (एजेंसी)। मैक्सिको (Mexico) के पूर्वोत्तर शहर कैनकुन के एक रिजॉर्ट में एक टेलीविजन चैनल के कैमरामैन समेत दो लोगों की बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कैमरामैन की पहचान क्वींटाना के अभियोजक कार्यालय के जे़ ई़ आर वी के रूप में की गयी है। इस बीच स्थानीय टेलीविजन चैनल टीवी 10 ने भी ट्वीट करके अपने कैमरामैन की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

चैनल ने ट्वीट किया, ‘न्यूज कैमरमैन जे रॉड्रीगुज वल्लाडारेस की मौत से हमें अपूरणीय क्षति हुई है। अभियोजक कार्यालय ने एक बयान जारी करके कहा कि दूसरे मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

मामले की जांच की जा रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए काम करने वाले एक संगठन ने कहा कि पिछले साल कम से कम 12 पत्रकारों की हत्या हुयी और इस साल अब तक छह पत्रकारों की जान गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts