दुनियाभर में कोरोना से 6.7 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित

Published On

वाशिंगटन l वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से दुनियाभर में ( Corona worldwide) प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 6.7 करोड़ के पार पहुंच गयी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से विश्वभर में अब तक 6,70,04,543 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 15,35,038 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं दुनियाभर में 4,30,32,444 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, भारत दूसरे तथा ब्राजील तीसरे नंबर पर है। वहीं रूस इस मामले में चौथे स्थान पर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts