अमेरिका में एक दिन में कोरोना के एक लाख से अधिक नये मामले

Published On

वाशिंगटन l अमेरिका में पहली बार एक दिन कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,00,000 से अधिक नये मामले सामने आए हैं। वाशिंगटन पोस्ट अखबार ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। अखबार ने अपनी रिपोर्ट में लिखा, “अमेरिका में एक दिन में कोरोना वायरस के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। कंसास, टेनेसी, वर्जीनिया, ओक्लाहोम, मोंटाना, आयोवा, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, ओहियो, नेब्रास्का, मिनेसोटा, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया सहित सत्रह राज्यों में बुधवार को कोविड-19 से ग्रसित कई लोग विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए। ” अमेरिका में इस महामारी से अब तक 94,45,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 2,32,500 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts