रूसी कोरोना वैक्सीन इस महीने वेनेजुएला पहुंच जाएगीः मादुरो

Published On

काराकास। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि रूस की कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक-वी क्लिनिकल ट्रायल के लिए इस महीने वेनेजुएला पहुंच जाएगी। निकोलस ने कहा, “रूस से पहली वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के लिए सितंबर में वेनेजुएला पहुंच जाएगी। ” उन्होंने बताया कि आगामी नेशनल असेंबली के चुनाव को देखते हुए सभी उम्मीदवारों के टीकाकरण के बारे में राष्ट्रीय चुनाव परिषद के नेतृत्व से चर्चा की जाएगी। देश में संसदीय चुनाव में लगभग 14,400 उम्मीदवार मैदान में हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts