न्यूयार्क में रूसी दूतावास पर अज्ञात व्यक्ति ने पत्थर फेंके

Published On
न्यूयार्क l अमेरिका के न्यूयार्क में रूसी वाणिज्य दूतावास पर 10 से 16 अगस्त के दौरान अज्ञात व्यक्ति ने राजनियकों की कार पर पत्थर फेंके और दूतावास के कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। वाणिज्य दूतावास ने यह जानकारी दी है। दूतावास के एक राजनयिक ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने हमारे वाणिज्य दूतावास की आधिकारिक पार्किंग में कारों पर 10 अगस्त से पत्थर फेंकना शुरू किया और 16 अगस्त तक प्रतिदिन इन घटनाओं को दोहराता रहा। इससे वाहनों और प्रवेश द्वार को क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति की नागरिकता के बारे में पता नहीं चला है। उसने वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों और आगंतुकों को जान से मारने की धमकी दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts