Punjab

पंजाब सरकार में ठेका प्रथा खत्म
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश
Punjab Local Body Election Results: समाना में इस ट्रांसजेंडर नेता को मिली बड़ी जीत, जनसमर्थन और डिजिटल पहुंच बनी वजह

कोरोना: अमेरिका ने पाकिस्तान की मदद के लिये 84 लाख डॉलर देने का किया ऐलान

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

इस्लामाबाद। अमेरिका ने पाकिस्तान को वैश्विक महामारी कोविड-19 की रोकथाम के लिए 84 लाख डालर की मदद दी है। अमेरिका के राजदूत पाल जोंस ने इस मदद का ऐलान अमेरिका मिशन सामाजिक मीडिया मंच से किया। डान न्यूज की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार उक्त राशि में से 30 लाख डालर से तीन नयी सचल प्रयोगशालाएं खरीदी जायेंगी जिन्हें पाकिस्तान के कोरोना हाटस्पाट में रहने वालों की कोविड जांच ,उपचार और निगरानी के इस्तेमाल में किया जायेगा।

राजधानी इस्लामाबाद, सिंध,पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में इस पहल के तहत उच्च तकनीक आपात केंद्र संचालित होंगे। बीस लाख डालर का व्यय सामुदायिक स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देने पर होगा जिससे यह कर्मी लोगों को उनके घर पर ही मदद कर सकें और अस्पतालों पर बोझ कम रहे। चौबीस लाख डालर का खर्च अफगान शरणार्थियों और मेजबान समुदायों की जीवनरक्षक गतिविधियों पर होगा जिसकी जिम्मेदारी शरणार्थियों के संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त पर रहेगी। शेष दस लाख डालर की राशि का ब्यौर नहीं दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts