अनेक रंगों में… एक संग…रंगे पत्रकार, मनाया रंगों का पर्व

पत्रकार छोटा या बड़ा नहीं होता, सब बराबर है: अजय जैन

  • पत्रकार एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। पत्रकार एसोसिएशन ग़ाज़ियाबाद ने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रंगों का पर्व, होली मिलन समारोह बड़े ही  हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में अनेकता में एकता की झलक दिखी।  होली मिलन समारोह का यह भव्य आयोजन कविनगर स्थित एसडी जैन पब्लिक स्कूल  में आयोजित हुआ। जिसमें जनपद के लगभग सभी पत्रकारों ने हिस्सा लिया। समारोह में सभी ने एक दूसरे को प्रेम से रंग लगाकर ,गले मिलकर, रंगों के  त्योहार होली की बधाई दी। और भाईचारे के साथ होली महोत्सव का भरपूर आनंद उठाया।

यह भी पढ़ें:– किला गेट पुलिस चौकी पर सफाईकर्मियों का हंगामा

अंतरराष्ट्रीय कवि प्रो.  चेतन आनंद ने अपनी कविता, गीत, छंद से सबका मन मोह लिया। उन्होंने आज के दौर में पत्रकारों के सामने  आ रही छोटी और  बड़ी  समस्याओं पर सबका मार्गदर्शन  भी किया। सभी ने उनकी कविताओं का  तालियाँ के साथ  भरपूर स्वागत किया गया। संरक्षक सुनील त्रिपाठी ने कहा कि एसोसिएशन के जरिए  एक प्रशिक्षण शिविर भी लगाना चाहिए। जिससे वह   आज के परिवेश में किस तरह से पत्रकारिता करें, क्षेत्र में क्या परेशानियां आती है। उनका किस तरह से सामना किया जाए। इन सब  बात पर चर्चा होनी चाहिए। अच्छे वक्ताओं को बुलाकर, समाधान से अवगत करना चाहिए।

 एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय जैन ने कहा कि पत्रकार हमेशा दूसरों के सुख दुख एवं महोत्सवों में शामिल होते हैं लेकिन वो अपना त्यौहार नहीं मना पाते हैं। इसलिए पत्रकार एसोसिएशन होली मिलन का कार्यक्रम सिर्फ़ और सिर्फ़ पत्रकारों के लिए आयोजित  करती है। जिसमें सभी पत्रकार बंधु शामिल होते हैं।  कार्यक्रम में सभी पत्रकारों का भारी सहयोग रहता है। कहा कि पत्रकार सिर्फ़ पत्रकार होता कोई छोटा कोई बड़ा नहीं होता इसलिए हम सभी को मिलकर एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। एसोसिएशन का उद्देश भी यही है कि सभी लोग मिलके ख़ुशी और ग़म में एक साथ रहें। इस मौके पर संजीव वर्मा,संजय सिसोदिया, दीपक भाटी,मनोज गुप्ता,वीके अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अशोक शर्मा, आशुतोष गुप्ता मीनाक्षी शर्मा, जायसवाल, कल्पना, उस्मान, योगेश कौशिक, तोशीक कर्दम आदि के जरिए  भी चुटकुले, कविता, गीत होली से संबंधित सुनाए। जिसे सुनकर कार्यक्रम में माहौल खुशनुमा हो गया।

यह सम्मानित पत्रकार रहे  मौजूद

इस कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार जैन,कोषाध्यक्ष योगेश कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिसोदिया, लोकेश राय,राजीव शर्मा, रविंद्र सिंह, हरीश कुमार, हिमांशु शर्मा, अमित, नरेश राजपूत, दीपक शर्मा, मणिकांत शर्मा,सुनील पंवार,उमेश कुमार, तौषीक कर्दम, रेखा अग्रवाल, मुकेश सिंगल,सुनील यादव, सी.एन. राही, दीपक भाटी, सुनील त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, आशुतोष यादव, रश्मि ओझा, राजकुमार राणा,कुलदीप कम्बोज, सुबोध कुमार गोला,सत्यम गिरी,उमेश कुमार, अब्दुल वाहिद, आशीष वाल्डन, मीनाक्षी  शर्मा, राहुल शर्मा, वी के अग्रवाल, सत्यम शर्मा, आकाशदीप, समर सिंह राणा, ए के सिंह, पप्पन ठाकुर, सुभाष चंद्र, दिनेश कुमार गोड, किशन स्वरूप

वीरेंद्र कुमार, नरेश वर्मा, शाहबाज़ ख़ान, जीवन सिंह, रविंदर कुमार ,बृज पवार विकास कुमार ,विशाल रावत ,मनोज कुमार गुप्ता ,रवि गुप्ता ,चंद्रांशु त्यागी,मनीष गुप्ता ,पंकज प्रधान,राकेश राजदूत ,राजेश कौशिक,गगन त्यागी ,नरेश कुमार बब्ली, वन्दना,सी पी सिंह सुरेंद्र कुमार, नरेश सिंघानिया, राजवीर सिंह, आलोक कुमार ,डॉक्टर अशोक कुमार ,डॉक्टर नरेश राजपूत,अब्दुल वाहिद ,शिवम गिरी ,अशोक कुमार शर्मा ,सुरेश कुमार,सुधीर रस्तोगी, मुकेश सिंगल ,सोबरन सिंह ,समीर सिंह राणा मुकेश कर्दम, सुनील पवार, किशन स्वरूप, विरेंद्र सिंह, रवि तुषार, तेजेंद्र चौहान,

अब्दुल वाहिद, आशिष वाल्डन, विशेष सलाहकार सुनील त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, रन सिंह, नरेश वर्मा अमित तिवारी,विनोद खरे,ओसाम चौधरी विकास कुमार, वंदना,निशांत शर्मा,सुनील कुमार ,निरंजन सिंघल,साकिव अली,सूरज कुमार ब्रजेश गुप्ता मनीष गुप्ता,पंकज प्रधान, शोयेब सलमानी, विक्की लंगड़ी, रवीश सैफी, मनोज गुप्ता, नज़ीर  सिंह, रावत, जितेंद्र सक्सैना, अजय शर्मा, संतोष कुमार शर्मा ,चंद्रांशु त्यागी, नरेश कुमार बबली, सुब्रत भट्टाचार्य, राहुल सिंगल, शिवम गिरी, मुकेश कर्दम, पंकज शर्मा, योगेश सिंह, ललित चौधरी, अपूर्वा चौधरी, विशाल रावत, विकास कुमार उस्मान सैफी, अमित राणा, हिमांशु शर्मा, लोकेश राय, उदय  वीर सिंह अशोक शर्मा, सुनील शर्मा राजकुमार के के जायसवाल, संदीप पांडे, राहुल गुप्ता, दीपलमेहरा, रोहित केसर विशाल झा, संजय गौड़, डॉक्टर अशोक कुमार  आदि  पत्रकार मौजूद रहे ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।