मानसून में हरियाली को बढ़ावा देगा करनाल का वन विभाग

Hanumangarh News
स्वच्छता अभियान चलाकर करेंगे पौधरोपण

करीब 6 लाख छायादार व फलदार पौधे वन विभाग द्वारा किये जाएंगे वितरित

  • जिले की 11 नर्सरियों में 15 लाख विभिन्न प्रजातियों के पौधे किये जा चुके तैयार
  • जिला वन अधिकारी जयकुमार ने की आमजन से पौधे लगाने की अपील

करनाल (सच कहूँ/विजय शर्मा)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा जिला में स्थापित विभिन्न नर्सरियों में 15 लाख से अधिक विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार व औषधीय पौधे तैयार हैं। वन विभाग द्वारा विभिन्न विभागों, संस्थाओं के माध्यम से मानसून सीजन के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने की कार्य योजना बनाई गई है। यह जानकारी जिला वन अधिकारी जयकुमार ने दी। उन्होंने जिला में स्थापित नर्सरियों में पौधों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिला में कुल 11 नर्सरियां स्थापित है।

इन नर्सरियों में शाहपुर, बल्ला, रंगरूटीखेड़ा, मंगलपुर, घरौंडा, मुनक, मलिकपुर, शेखपुरा, कम्बोपुरा, इंद्री एस्केप व मनक माजरा में छायादार प्रजाति जैसे नीम के 24631 पौधे, बरगद के 3376, पीपल के 4592, पिलखन के 3996, कट सांगवान के 10835, पापड़ी के 71234, कुसुम के 5320, चोकरसिया के 28268, मोलसिरी के 1070, बकैन के 27428, बहेरा के 31015 व अन्य 37597 पौधे तैयार है। इस तरह से कुल 249362 छायादार पौधे तैयार है। वहीं उन्होंने आमजन से मानसून के दौरान पौधे लगाने की अपील की।

लकड़ियों के रूप में इस्तेमाल होने वाले ये पौधे तैयार जैसे

  • शीशम 229704
  • सफेदा 26150
  • टून 16506
  • टीक 635
  • सिम्बल 100
  • अर्जुन 114674
  • अलन्थस 300
  • सिरिस 18290
  • खैर 1800
  • अन्य: 8220
  • कुल: 416379

नर्सरियों में फलदार पौधों की संख्या

  • आम 664
  • जामुन 133164
  • अमरूद 84660
  • अनार 3255
  • ईमली 27725
  • पपीता 36157
  • नींबू 19180
  • बेर 19670
  • लसूड़ा 27189
  • आंवला 21829
  • बेल पत्थर 14288
  • अन्य 7415
  • कुल 395196

    नर्सरियों में सजावटी पौधों की संख्या

  • जकारंदा 9470
  • अमाल्टस 40705
  • कचनर 23975
  • गोल्ड मोहर 36484
  • सिल्वर ओक 38091
  • सी सलामिया 16920
  • किगेलिया 49055
  • कदम 8290
  • एलस्टोनिया 6061
  • सदाबहार 1100
  • पुतरनजीवा 12025
  • अन्य 141638
  • कुल 383814

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।