आज का इतिहास 

History of Today

नयी दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 27 जुलाई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

  • 1655 – नीदरलैंड और ब्रांडेनबर्ग ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1709 – सम्राट नाकमिकादो जापान के सिंहासन पर बैठे।
  • 1713 – रूस और तुर्की ने शांति संधि पर हस्ताक्षर किये।
  • 1836 – दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में एडिलेड शहर की स्थापना।
  • 1862 – अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान से 40 हजार लोगों की मौत।
  • 1888 – फिलिप प्रैट ने अमेरिका में पहली बार बिजली से चलने वाले तिपहिया वाहन का प्रदर्शन किया।
  • 1908 – हांगकांग में चक्रवात के कारण यात्री स्टीमर यिंग किंग पर सवार 421 लोगों की मौत हुई।
  • 1935 – चीन के यांग जी और होआंग नदी में आई बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।
  • 1939 – केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना हुई।
  • 1962 – अफ्रीकी नेता मार्टिन लूथर किंग जूनियर को जेल।
  • 1965 – एडवर्ड हीथ ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी के नेता बने।
  • 1987 – खोजकर्ताओं ने 1912 में अपनी पहली यात्रा के दौरान डूबे जहाज टाइटेनिक का मलबा खोजा।
  • 1990 – बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनॉन का जन्म।
  • 1992 – बॉलीवुड अभिनेता अमजद खान का निधन।
  • 2015 – भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम का शिलांग में निधन।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।