हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब प्रत्येक प्रव...

    प्रत्येक प्रवासी पंजाबी की शिकायत का निपटारा करेगी सरकार: धालीवाल

    केबिनेट मंत्री ने सभी प्रवासी पंजाबियों को पंजाब में निवेश करने की अपील की

    चंडीगढ़। (सच कहूँ/अश्वनी चावला) पंजाब में प्रवासी (एनआरआई) मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सभी प्रवासी पंजाबियों को आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार हरेक प्रवासी पंजाबी की शिकायत का निपटारा करने के लिए वचनबद्ध है। धालीवाल ने सोमवार को कहा कि किसी भी प्रवासी पंजाबी को यदि पंजाब में किसी मुसीबत या समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो वह बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज करवाएँ। हरेक समस्या का समाधान समयबद्ध तरीके से निकाला जाएगा। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित एन.आर.आई. कंट्रोल रुम का दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ एन.आर.आई. विभाग के प्रमुख सचिव जे. बालामुरगन और ए.डी.जी.पी., एन.आर.आई. मामले, पंजाब पुलिस प्रवीन कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– जानें, हरजोत बैंस की मंगेतर डॉ. ज्योति यादव के बारे में

    धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी अपनी शिकायतें और समस्याएँ वाट्सऐप नंबर 93093-88088 पर दर्ज करवा सकते हैं। दर्ज हुई शिकायत का निपटारा करने के लिए शिकायत को सम्बन्धित विभाग या अधिकारी को भेज दिया जाता है। शिकायत का फॉलोअप भी किया जाता है और शिकायतकर्ता से उसकी फीडबैक भी प्राप्त की जाती है। उन्होंने मौके पर ही ऐसे बहुत से शिकायतकर्ताओं के साथ खुद फोन पर बातचीत की, जिन्होंने अपनी समस्या या तो किसी एन.आर.आई. सम्मेलन के दौरान बताई थी या कंट्रोल रुम में दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी शिकायतों के समाधान के लिए एन.आर.आई. मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने खुद निजी रुचि दिखाई है।

    मंत्री ने कहा, सफल पंजाबी अपने राज्य की तरक्की में भी दें योगदान

    धालीवाल ने उपस्थित अधिकारियों को हिदायत की कि जो मामले किसी अदालत में सुनवाई अधीन हैं, उनको छोडकर बाकी सभी मामलों को समयबद्ध तरीके से निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रवासी पंजाबी को निराश नहीं होने दिया जाएगा। बहुत जल्द सभी डिप्टी कमिश्नरों के साथ प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के निपटारे सम्बन्धी एक बैठक भी की जाएगी। इस दौरान धालीवाल ने सभी प्रवासी पंजाबियों को पंजाब में निवेश करने की अपील की। धालीवाल ने कहा कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार की यह कोशिश है कि बाहर के देशों में कामयाबी हासिल करने वाले पंजाबी अपने राज्य की तरक्की में भी योगदान दें। इस मकसद के लिए पंजाब सरकार उनकी हर तरह की मदद करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here