33वां सफाई महाअभियान :गुरु के प्यारों ने 4 घंटे में चमकाया गुरुग्राम

गुरुग्राम। सच कहूँ/संजय मेहरा
स्वच्छ भारत अभियान व ‘हो पृथ्वी साफ मिटें रोग अभिशाप’ स्लोगन के साथ पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा के लाखों सेवादारों ने मिलेनियम सिटी गुरुग्राम की धरती पर कदम रखा और देखते ही शहर को चमका दिया। रविवार को 33वें इस सफाई महा अभियान के साथ ही डेरा के ये सेवादार गुरुग्राम वासियों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ गए। क्योंकि गुरुग्रामवासियों ने अपने शहर की इस तरह की सफाई वर्ष 2011 में ही देखी थी। इस सफाई महाअभियान का शुभारंभ सुबह 9 बजे साउथ सिटी-2 स्थित नाम चर्चा घर के पास से ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे व अरदास के साथ हुआ। इस दौरान नगर निगम की मेयर मधु आजाद व ज्वायइंट कमीशनर डॉ. विजयपाल यादव डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन कमेटी के साथ मौजूद रहे। इसके बाद सभी अतिथियों ने भी स्वच्छता का पैगाम लेकर झाडू लगाई। इसके साथ ही शहर की हर गली-कूचे, चौक चौराहे-पार्क, सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थलों पर सफाई महाअभियान का आगाज हो गया।

लाखों सेवादार बिजली की सी फुर्ति से सफाई कार्य में जुट गए। सेवादारों के हाथों में झाडू इतनी तेजी से चल रहे थे, जैसे झाडू को कोई मशीन चला रही हो। जहां भी गंदगी नजर आई, सीवरेज रूका मिला, सरकारी भवनों के रोशनदानों की गंदगी देखी सेवादार उसे साफ करने में जुट गए। जहां से भी सेवादार गुरजते जाते, कूड़ा इक्ट्ठा कर प्रशासन द्वारा उपलब्ध डंपिंग वाहनों में डालते जाते। सड़कों, गलियों, चौक, पार्क सब चमकते नजर आए। पूरा शहर स्वच्छ हवा से भरपूर हो गया। सबसे बड़ी बात यह देखी जा रही थी कि सेवादार बिना किसी थकावट के, बिना किसी फालतू बातचीत के पूरी तन्मयता से सफाई के इस महायज्ञ में अपनी आहूति डाल रहे थे। सेवादारों के ज़ज्बे, जुनून और हौंसले को देख शहर वासियों के आश्चर्य का ठिकाना न था। पूरे शहर में फैले 4 लाख से अधिक सेवादारों ने पूज्य गुरुजी के प्रति सच्ची निष्ठा और समर्पण का परिचय देते हुए मात्र 4 घंटों में ही चार जोनों में बंटे शहर को स्वच्छता से महका दिया। वहीं इकट्ठा किया गया कूड़ा व गंदगी के ढेरों को नगर निगम प्रशासन द्वारा डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया गया। इसके साथ लोगों को सफाई के प्रति जागरुक करने के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों द्वारा स्थानीय लोगों से स्वच्छता रखने के लिए शपथ पत्र भी भरवाए गए।

स्वच्छता का अभियान चलाने के लिए डेरा सच्चा सौदा साधुवाद का पात्र है। मैं शहर के नागरिकों से आह्वान करती हूँ कि आज तो सेवादार शहर को साफ करके चले जाएंगे पर आप लोग रोजाना ऐसे अभियान चलाकर शहर को साफ सुथरा रखें, जिससे हमारा शहर स्वच्छता अभियान में अग्रणी बन सकें।
मधु आजाद मेयर, गुरुग्राम नगर निगम

समाज में समाजिक बुराईयों का खात्मा करने के लिए समय-समय पर संत, समाज सुधारक, समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। संत हर युग व समय की जरूरत होते हैं, जिनके बताए मार्ग पर चलने से देश के एक सभ्य नागरिक का निर्माण होता है। संत समाज को नई दिशा देते हैं चाहे उनका माध्यम कोई भी हो। समाज पर जब भी आपदा आई तो हमेशा संतों ने आगे बढ़कर उससे निजात दिलाई। मैं डेरा सच्चा सौदा को बहुत करीब से जानता हूँ। पूज्य संत जी ने स्वच्छता का पैगाम देकर समाज को जागरूक करने का बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। पूज्य संत जी ने सेवादारों में सेवा का जो ज़ज्बा भरा है, वह बेमिसाल है। सेवादारों का अनुशासन काबिले तारीफ है। जब संत द्वारा जागरूक किया व्यक्ति स्वयं अपनी जिम्मेवारी को समझने लग जाता है तो वह समाज व देश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। स्वच्छता का जीवन में विशेष महत्व है, जिसे अपनाना हर नागरिक का कर्तव्य है। सरकार भी आमजन को जागरूक करने के लिए स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक करने का काम कर रही है।
-डॉ. विजयपाल यादव ज्वाइंट कमीशनर,
नगर निगम गुरुग्राम

गुरूग्राम नगर निगम की मेयर मधु आजाद, ज्वाइंट कमीश्नर विजय पाल यादव, डेरा सच्चा सौदा के सीनियर वाइस चेयरमेन डॉ. पीआर नैन इन्सां, दान सिंह इन्सां, सीपी अरोड़ा इन्सां सफाई अभियान की शुरूआत करते हुए।

गुरूग्राम सफाई महाअभियान में पहुंची साध-संगत।

गुरूग्राम सफाई महाअभियान में पहुंची साध-संगत।

 

किस जोन में कहां कौन सा ब्लॉक कर रहा सेवा
जोन-ए, नहारपुर रूपा

राजस्थान की साध-संगत1. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-34 हीरो होंडा फैक्ट्री
जिला/ब्लॉक: अलवर, किशनगढ़वास, तिजारा, बहादुरपुर, देसुला, राजगढ़
2. सेवा क्षेत्र: टीकरी+वहरामपुर
जिला/ब्लॉक: शाहजापुर, बहरोड, अजीजपुर, गोबिंदगढ़, चिडबई, मुबारकपुर
3. सेवा क्षेत्र: खेड़की दुहला टोल, नरसिंहपुर, मौहम्मदपुर
जिला/ब्लॉक: जयपुर के छह ब्लॉक: बांदीकुई, मनडावर, टोटाभीम, धौलपुर, भरतपुर, दौसा
4. सेवा क्षेत्र: बादशाहपुर, रामगढ़, न्यू बहरामपुर
जिला व ब्लॉक: कोटा, बूंदी, बारां, बनवाड, केशवराय पाटन, कोटडा, रावतभाटा, भवानी मंडी, एटावा, टोंक
5. सेवा क्षेत्र: नहारपुर रूपा, हंस एन्कलेव, हरिनगर
जिला व ब्लॉक: केसरी सिंह पुर, 1-सी, धरिंगावाली, गज सिंह पुर, करणपुर, चुनावड़, रत्तेवाला, रायसिंह नगर
6. सेवा क्षेत्र: दरबारी पुर+हसनपुर
जिला व ब्लॉक: पदमपुर, केरी, लाधुवाला, गंगानगर, 35जे खींचियां
7. सेवा क्षेत्र : डीएलएफ+बेगमपुर, खटौला
जिला व ब्लॉक: लालगढ़, पक्का सहारना, सहजीपुरा, श्री गुरुसर मोडिया, सादुलशहर, पीलीबंगा
8. सेवा क्षेत्र: टीकली, असलेमपुर
जिला व ब्लॉक: संगरिया, भगवानपुरा, टिब्बी, सिल्लवाला खुर्द, रावतसर, हनुमानगढ़
9. सेवा क्षेत्र: मारुति कुंज
जिला व ब्लॉक: सूरतगढ़, विजयनगर, जैतसर, समेजा कोठी, बाडा, अनूपगढ़, 63 जीबी, 32 मल, रिड़मलसर
10. सेवा क्षेत्र: सैक्टर- 80, 82, 83
जिला व ब्लॉक: सीकर, झुझनूं
11. सेवा क्षेत्र: मालवी टाऊन, सैक्टर-48
जिला व ब्लॉक: भादरा, फैफाना, नोहर, मेहराना, नेठराना, चुरु जोन, तारानगर, राजगढ़, सिधमुख, सरदार शहर, ददरेवा, राजपुरा
12. सेवा क्षेत्र: सैक्टर-70, 71, 72, 73
जिला व ब्लॉक: बीकानेर, फलौदी, कलायत, खाजूवाला, 365 हैड, रावला, वैदवाला, घड़साना

जोन-बी, ईस्लामपुर झाडसा
दिल्ली+उत्तर प्रदेश+हिमाचल प्रदेश की साध-संगत

1. सेवा क्षेत्र: ग्वालपहाडी, बधंवाडी, बालियावास
जिला व ब्लॉक: छतरपुर, महरोली, संगमविहार, देवली, औखला, यूपी: अयोध्या, सुल्तानपुर
2. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-38,39, ईस्लामपुर
जिला व ब्लॉक: बदरपुर, तुगलकाबाद, दल्लुपुरा, त्रिलोकपुरी, पटपडगंज
यूपी : मथुरा, अमेठी, अनारस
3. सेवा क्षेत्र: सेक्टर- 31, 32
जिला व ब्लॉक: नांगलाई, कंझांवला, सुभाष नगर, पालम
यूपी: काशगंज, प्रतापगढ़
4. सेवा क्षेत्र: झाड़सा, सेक्टर- 40, कन्हई, साउथ सीटी फेस-1,
जिला व ब्लॉक: बादली जोन, यूपी: शाहजापुर, पीलीभीत
5. सेवा क्षेत्र: सिकन्दपुर, नाथुपुर, चक्करपुर, डीएलएफ
जिला व ब्लॉक: शाहदरा जोन, यूपी: हरदोई, रामपुरा
6. सेवा क्षेत्र: समसपुर तिगरा
जिला व ब्लॉक: नजफगढ़, मटियाला, उत्तम नगर, विकास पुरी
यूपी: जंग बहादुरगंज, बरैली
7. सेवा क्षेत्र: वजीराबाद
जिला व ब्लॉक: बागपत, लखनऊ
8. सेवा क्षेत्र: एमजी रोड़
जिला व ब्लॉक: सहारनपुर, देहरादून, बदायूं
9.सेवा क्षेत्र: सेक्टर-46, 47
जिला व ब्लॉक: मुज्जफरनगर, बिजनौर, उधम सिंह नगर
10.सेवा क्षेत्र: सेक्टर-50, 51, 52
जिला व ब्लॉक: शामली, अमरोहा, हरिद्वार
11. सेवा क्षेत्र: सेक्टर- 56, 57
जिला व ब्लॉक: मेरठ, संभल, फिरोजाबाद
12.सेवा क्षेत्र: सुशांत लेक 1, 2, 3
जिला व ब्लॉक: गाजियाबाद, आगरा, मैनपुरी
13.सेवा क्षेत्र: निरवाणा कंट्री, साउथ सिटी-2
जिला व ब्लॉक: गौतमबुद्धनगर, मुरादाबाद, एटा, ईटावा, मुजफ्फरनगर पश्चिम, सहारनपुर सिटी
14.सेवा क्षेत्र: घसौला गांव, साउथंड ओपल
जिला व ब्लॉक: बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, हापुड़

जोन-सी (दौलताबाद- बसई रोड़)
हरियाणा की साध-संगत

1. सेवा क्षेत्र: सदर बाजार, सिविल अस्पातल
जिला व ब्लॉक: सरसा, कल्याण नगर, रोड़ी, रानियां, ऐलनाबाद, दारेवाला, रामपुर थेड़ी चक्कां, चौपटा
2. सेवा क्षेत्र: गुरुग्राम गांव
जिला व ब्लॉक: हिसार
3. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-15, कीर्ति नगर, पटेल नगर
जिला व ब्लॉक: झज्जर
4. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-12
जिला व ब्लॉक: फतेहाबाद
5. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-14
जिला व ब्लॉक: रोहतक
6. सेवा क्षेत्र: सिविल लाईन, कोर्ट एरिया
जिला व ब्लॉक: पंचकूला
7. सेवा क्षेत्र: आंसल पालम विहार
जिला व ब्लॉक: जींद
8. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-21, डेंडहेडा, कापसहेड़ा बार्डर
जिला व ब्लॉक: पानीपत
9. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-22, सेक्टर-23, काटरपुरी
जिला व ब्लॉक: रेवाड़ी, महेंद्रगढ़
10. सेवा क्षेत्र: रेलवे स्टेशन, भीमगड़ खेड़ी
जिला व ब्लॉक: कुरुक्षेत्र
11. सेवा क्षेत्र: अशोक बिहार (फेस-1, 2)
जिला व ब्लॉक: भिवानी
12. सेवा क्षेत्र: राजीव नगर, शीतला नगर, सेक्टर-5
जिला व ब्लॉक: कैथल
13. सेवा क्षेत्र: बस स्टैंड, ओल्ड रेलवे रोड़
जिला व ब्लॉक: करनाल
14. सेवा क्षेत्र: राजेन्द्रा पार्क, अशोक विहार, सूरतनगर
जिला व ब्लॉक: अंबाला
15. सेवा क्षेत्र: बजगेड़ा, पालम विहार
जिला व ब्लॉक: यमुनानगर
16. सेवा क्षेत्र : दौलताबाद
जिला व ब्लॉक: डबवाली, अमरजीतपुरा, श्री जलालआना साहिब, शाह सतनाम जी पुरा, उपकार कॉलोनी, शाह सतनाम जी नगर, ट्रयू सोल, एमएसजी कंप्लैक्स
17. सेवा क्षेत्र: सुखराली, सेक्टर-17
जिला व ब्लॉक: फरीदाबाद, पलवल, होडल
18. सेवा क्षेत्र: सरोल गांव, सेक्टर-18
जिला व ब्लॉक: सोनीपत

जोन-डी: धनकोट, देवीलाल नगर, बसई
पंजाब की साध-संगत

1. सेवा क्षेत्र: ज्योति पार्क
जिला व ब्लॉक: पटियाला
2. सेवा क्षेत्र: बसई गांव, भवानी इन्कलेव
जिला व ब्लॉक: संगरूर
3. सेवा क्षेत्र: देवीलाल नगर
जिला व ब्लॉक: श्री मुक्तसर साहिब
4. सेवा क्षेत्र: सब्जी मंडी, हीरा नगर, गांधी नगर
जिला व ब्लॉक: भटिंडा
5. सेवा क्षेत्र: ओम नगर, शांति नगर, राज नगर
जिला व ब्लॉक: लुधियाना
6. सेवा क्षेत्र: लक्ष्मण विहार
जिला व ब्लॉक: फाजिल्का
7. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-9, 9-ए
जिला व ब्लॉक: फिरोजपुर
8. सेवा क्षेत्र: खंडसा, सरस्वती एन्कलेव
जिला व ब्लॉक: मानसा
9. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-4, 7
जिला व ब्लॉक: मोगा
10. सेवा क्षेत्र: अर्जुन नगर
जिला व ब्लॉक : बरनाला
11. सेवा क्षेत्र: 4/8 मरला
जिला व ब्लॉक: मोहाली, चंडीगढ़
12. सेवा क्षेत्र: शिवजी नगर
जिला व ब्लॉक: फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर
13. सेवा क्षेत्र: सेक्टर-10, 10-ए
जिला व ब्लॉक: जालंधर, नवांशहर, ब्लॉक महला चौक
14. सेवा क्षेत्र: सेक्टर 37-सी, 37-डी
जिला व ब्लॉक: फरीदकोट, अमृतसर
15. सेवा क्षेत्र: कादीपुर, गाडोली, गढ़ी
जिला व ब्लॉक: होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, ब्लॉक समाना

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।