हमसे जुड़े

Follow us

26.3 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home देश मुलायम समेत 8...

    मुलायम समेत 8 सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

    Lok Sabha

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। लोकसभा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और आठ पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर मुलायम सिंह यादव और आठ पूर्व सदस्यों के निधन के बारे में सूचित किया। उन्होंने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन का उल्लेख किया।

    उन्होंने ने कहा, ‘मुलायम सिंह यादव के सरल व्यक्तित्व के कारण उनकी लोकप्रियता सभी दलों में थी। अनुभवी नेता होने के कारण उनका मार्गदर्शन सदन को हमेशा मिलता रहा। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव मौजूदा लोकसभा के सदस्य थे। उनका 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। लोकसभा अध्यक्ष ने आठ पूर्व सदस्यों के जे सुंदर लाल, देबी घोषाल, रूपचंद पाल, गोविंद चंद्र नस्कर, थान सिंह जाटव, माणिक राव गावित, जयंती पटनायक और जी कृष्णा के निधन के बारे में भी सदन को सूचित किया। इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here