गोण्डा (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के गोण्डा-गोरखपुर रेल प्रखंड पर मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास गुजर रही चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ रेलगाड़ी की तीन बोगियां गुरूवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। दुर्घटना में कई यात्री चोटिल हो गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ रेलगाड़ी लगभग ढाई बजे दोपहर में मनकापुर रेलवे स्टेशन से करीब पांच किलोमीटर पहले बेकाबू हो गयी जिससे तीन डिब्बे पलट गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना होते ही यात्री जैसे तैसे निकलकर अपनी जान बचाने में जुट गये। फिलहाल डिब्बों से निकले करीब बीस यात्री बुरी तरह घायल है । प्रशासन को सूचना दी गयी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार,मौके पर राहत व बचाव दल रवाना कर दिया गया है। घायलों को बाहर निकलवाने का कार्य स्थलीय संसाधनों से जारी है । अभी तक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 4 लोगों की मौत बताई जा रही है।
ताजा खबर
सुनाम में जिला टास्क फोर्स ने की विशेष चेकिंग, 10 स्कूल बसों के काटे चालान
सुनाम ऊधम सिंह वाला (सच क...
Education News: किताबों से कमाई खत्म! मान सरकार ने तोड़ा एकाधिकार, अब सीधा बच्चोें तक पहुंचेंगी किताबें
प्राइवेट स्कूलों के विद्य...
West Bengal-Tamil Nadu Elections: पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 89.93% और तमिलनाडू में 82.24% वोटिंग
विधानसभा चुनाव: छिंटपुट ह...
Bulldozer Action: अवैध कालोनियों में चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। Ro...
नवनियुक्त इमामगेट चौकी प्रभारी जितेंद्र त्यागी का स्वागत
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। K...
किसान जागृति ट्रस्ट का अनाथ बच्चों के लिए दस हजार का योगदान
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)।Ka...
जय हिंद कॉलेज में 24 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय मैनेजमेंट कॉन्फ्रेंस, ‘Industry 5.0’ पर होगा मंथन
मुंबई (सच कहूँ न्यूज़)। ज...
आदर्शमंडी पुलिस ने गुमशुदा मासूम को दो घंटे में किया बरामद
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। ए...
ऊंचागांव में टीबी जांच शिविर आयोजित, छह संदिग्ध मरीज मिले
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। T...















