शरद पवार को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

Sharad Pawa
Sharad Pawarकिलारी के भूकंप ने देश को आपदा प्रबंधन का गुर सिखाया

पुणे (सच कहूँ न्यूज)। महाराष्ट्र के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ( Sharad Pawar) को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले आईटी इंजीनियर को पुणे से अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने आज यहां बताया कि आरोपी की पहचान सागर बर्वे (34) के रूप में हुई है। मुंबई अपराध शाखा दल ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी बर्वे को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा ने लोकमान्य तिलक मार्ग थाने में यह मामला दर्ज किया और अपराधी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। अब पुलिस आरोपी से पवार को धमकी भरा संदेश भेजने के बारे में पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार पवार को धमकी मिलने पर पार्टी कार्यकतार्टों ने राज्यभर में प्रदर्शन किया था। इसी दौरान श्री पवार की पुत्री सुप्रिया सुले के नेतृत्व में राकांपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की थी। आरोपी बर्वे सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में काम करता है और पुलिस को संदेह है कि उसने दो खाते बनाए हैं, जिनसे उसने श्री पवार के खिलाफ पोस्ट प्रेषित की।