हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    Married Woman Burnt: आग लगने से झुलसी विवाहिता की मौत

    Bulandshahr News
    सांकेतिक फोटो

    बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में थी उपचाराधीन | Hanumangarh News

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव मक्कासर में आग लगने से झुलसी विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में उपचाराधीन थी। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में मर्ग दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार बोहड़सिंह (58) पुत्र करतार सिंह मजहबी निवासी वार्ड तीन, गांव मक्कासर ने बताया कि गत दिनों उसकी पुत्रवधू गगनदीप कौर (30) पत्नी मलकीत सिंह रसोई में गृह कार्य करते समय आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। गगनदीप कौर को इलाज के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान गगनदीप कौर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखा विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जांच एसआई गजेन्द्र शर्मा कर रहे हैं। Hanumangarh News

    IMD Monsoon Update: इन राज्यों में पहुंच रहा है मानसून, आईएमडी ने दी बहुत भारी बारिश चेतावनी!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here