हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More

    Mission Shakti: हिमालय मॉडल स्कूल में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

    Kairana News
    Kairana News: हिमालय मॉडल स्कूल में छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Mission Shakti: मिशन शक्ति-5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से कस्बे के खन्द्रावली मार्ग पर स्थित हिमालय मॉडल स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। शुक्रवार को प्रशिक्षण का पहला दिन था। प्रशिक्षण देने पहुंचे ट्रेनर संजीव सैनी ने प्रशिक्षु छात्राओं को मार्शल आर्ट के लाभ बताएं। उन्होंने बताया कि मार्शल आर्ट सीखने पर आप विषम परिस्थितियों में सिर्फ अपनी ही नही, बल्कि किसी भी मजबूर अथवा निर्बल की सहायता कर सकते है। Kairana News

    वहीं, विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका तिवारी ने बताया कि छात्राओं के आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से विद्यालय में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण शुरू किया गया है। प्रशिक्षण का कार्य तीन माह तक चलेगा। ट्रेनर सप्ताह में एक दिन छात्राओं को मार्शल आर्ट के गुर सिखाएंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्तर पर मार्शल आर्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक जनकराज तिवारी समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– राहगीर की तत्परता से बची युवक की जान, कॉल आने के 5 मिनट में पहुंच गई डॉयल 112