हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मिल्क्वीड की ...

    मिल्क्वीड की खेती से देश में एक क्रांति ला सकती है: गिरिराज सिंह

    Ghaziabad
    Ghaziabad मिल्क्वीड की खेती से देश में एक क्रांति ला सकती है: गिरिराज सिंह

    गाजियाबाद (सच कहूं /रविंद्र सिंह)। गाजियाबाद के संजय नगर स्थित नेशनल इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन ( निटरा) में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार दोपहर को गाजियाबाद में निटरा में मिल्क्वीड की खेती का निरिक्षण किया और उन्होंने देश का पहला मैनिकिन ज्याला समाविष्ट परीक्षण उपकरण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मिल्क्वीड की खेती से देश में एक क्रांति लाई जा सकती है और यह खेती किसानों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

    मिल्क्वीड की खेती के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि यह खेती बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और इसे कहीं पर भी उगाया जा सकता है। इसके अलावा, इस खेती में किसी तरह के खाद और कीटनाशक की आवश्यकता नहीं होती है और एक बार बौने के बाद तकरीबन 10 साल तक इससे फाइबर प्राप्त किया जा सकता है।

    मैनिकिन ज्याला समाविष्ट परीक्षण उपकरण के बारे में बोलते हुए, मंत्री ने कहा कि यह उपकरण वस्त्र उद्योग के लिए बहुत उपयोगी है और इससे उद्योगों में काम करने वाले कर्मियों के जान माल की रक्षा की जा सकती है। इस उपकरण का उपयोग आग और ताप में एक्सपोज किए गए कपड़ों के थर्मल संरक्षण प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए किया जा सकता है।

    इस अवसर पर निद्रा के महानिदेशक डॉ एम एस परमार ने मंत्री का अभिनन्दन किया और बताया कि मिल्क्वीड की खेती का आर्थिक, पर्यावरण, मृदा और सामाजिक आंकलन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस खेती से किसानों को अच्छा पैसा कमाने का अवसर मिलेगा और आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी।