हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Wednesday, March 18, 2026
More
    Home अन्य खबरें PM मोदी आज तम...

    PM मोदी आज तमिलनाडु में कलाम की पुण्यतिथि पर करेंगे नॉलेज सेंटर की शुरुआत

    APJ Abdul Kalam, Narendra Modi, Inaugurate, Knowledge Center, Tamil Nadu

    चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर नरेंद्र मोदी गुरुवार को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। इस दौरान पीएम रामेश्वरम में कलाम के समाधि स्थल पर बने नॉलेज सेंटर का इनॉगरेशन करेंगे। तमिलनाडु के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी, केंद्रीय मंत्री पी. राधाकृष्णन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार वेंकैया नायडू भी इस मौके पर उपस्थित रहेंगे। इस पर 15 करोड़ रुपए का खर्च आया है।

    रामेश्वरम में सुरक्षा व्यवस्था हुई कड़ी

    मोदी 15 करोड़ रुपये की लागत से बने स्मारक के उद्घाटन के बाद ‘कलाम 2020 विज्ञान वाहन’ को हरी झंडी दिखाएंगे। यह विज्ञान वाहन विज्ञान के क्षेत्र में कलाम की उपलब्धियां दर्शाते हुए कई राज्यों की यात्रा करते हुए 15 अक्टूबर को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन पहुंचेगा। बता दें कि नॉलेज सेंटर में कलाम का वैक्स स्टैच्यू लगाया गया है, जो जयपुर के वैक्स म्यूजियम में तैयार हुई है।

    इसके बाद मोदी एक जनसभा के लिए पंडपम जाएंगे। इसी बीच, मोदी की यात्रा के मद्देनजर रामनाथपुरम जिले में स्थित रामेश्वरम की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

    • 27 जुलाई, 2015 को मेघालय के शिलॉन्ग में कलाम का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था।
    • 15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में जन्मे कलाम को मिसाइलमैन के नाम से भी जाना जाता है।
    • वो 2002 से 2007 तक देश के 11वें राष्ट्रपति भी रहे।
    • कलाम को 1997 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।