देश में पिछले 24 घंटे कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मामले दर्ज

Coronavirus

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के पिछले 24 घंटों में 18840 नये मामले सामने आये हैं। जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43604394 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के तहत 12,26,795 टीके लगाये गये।

जिससे अब तक 198 करोड़ 65 लाख 36 हजार 288 टीके लगाये जा चुके है। इसी अवधि में 16104 मरीजों के स्वस्थ होने पर संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या कुल 42953980 हो गई और इसी अवधि में 43 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 525386 हो गयी है। देश में कोरोना मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत और रिकवरी दर 98.51 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 2693 सक्रिय मामले सामने आये है जिससे इनकी संख्या बढ़कर 125028 हो गई है। इसी दौरान देश में चार लाख 54 हजार 778 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 86 करोड़ 61 लाख 77 हजार 957 कोरोना परीक्षण किए जा चुके हैं।

कोरोना अपडेट राज्य:

केरल : कोरोना वायरस के 881 सक्रिय मामले घटकर 28891 रह गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 4172 बढ़कर 6567960 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 70108 हो गयी है।

महाराष्ट्र: सक्रिय मामलों की संख्या 562 घटकर 18851 रह गयी है तथा 3499 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 7831851 तक पहुंच गया है। इस दौरान सात लोगों की मौत हो जाने से मृतकों का आंकड़ा 147971 हो गया।

पश्चिम बंगाल: सक्रिय मामलों की संख्या 2310 बढ़कर 18856 हो गयी है तथा 637 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों का आंकड़ा 2005689 तक पहुंच गया है तथ मृतकों का आंकड़ा 21236 पर पहुंच गया।

तमिलनाडु: कोरोना वायरस के 309 सक्रिय मामले बढ़कर 18687 हो गये हैं। इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 2413 बढ़कर 3439606 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 38028 पर स्थिर रही।

कर्नाटक: सक्रिय मामलों की संख्या 52 बढ़कर 6506 हो गयी है तथा 984 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या 3930461 तक पहुंच गयी है। मृतकों का आंकड़ा 40123 पर कायम रहा।

तेलंगाना: सक्रिय मामले 149 बढ़ने से 5146 हो गये हैं। कोविड को मात देकर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या459 बढ़कर 795880 हो गयी हैं। मृतकों का आंकड़ा 4111 है।

गुजरात: सक्रिय मामले 14 बढ़कर 3893 हो गये हैं। कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या 1221866 हो गयी है। राज्य में कोविड-19 से अब तक 10,948 लोग जान गंवा चुके हैं।

राजधानी दिल्ली : कोरोना मामले 151 घटने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2329 रह गयी हैं। राज्य में इस जानलेवा वायरस को 679 और लोगों ने मात दी, जिसके बाद कोरोना से मुक्त होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1911149 तक पहुंच गयी। अभी तक इस महामारी से 26280 लोगों की मौत हो चुकी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 25 घटकर 2250 रह गयी है। राज्य में इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की संख्या में 346 का इजाफा होने के बाद कुल संख्या बढ़कर 2067513 हो गयी है, इसी दौरान मृतकों की संख्या 23547 पर स्थिर है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।