कोराेना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही , ढाई लाख से अधिक नये मामले

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है और पिछले 24 घंटों में ढाई लाख से अधिक नये मामले सामने आये और सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15 लाख से ज्यादा हो गयी है। इस बीच रविवार को देश में 39 लाख 46 हजार 348 कोविड टीके लगाये गये हैं और अब तक एक अरब 57 करोड़ 20 लाख 41 हजार 825 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में 13 लाख 13 हजार 444 कोविड परीक्षण किए गये जिनमें दो लाख 58 हजार 089 लोगों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 73 लाख 80 हजार 253 हो गयी है।

इसी अवधि में 385 और मरीजों की मौत होने के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,86,451 हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,51,740 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 52 लाख 34 हजार 461 हो गयी हैं। गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 4.33 प्रतिशत हो गयी है और रिकवरी दर घटकर 94.27 पर आ गयी है वहीं मृत्यु दर मामूली गिरावट के साथ 1.30 रह गयी है। दूसरी तरफ कोविड के ओमिक्रॉन वैरिएंट से 27 राज्यों में अब तक 8209 व्यक्ति संक्रमित पाये गये हैं।

ओमीक्रोन के 39 समेत हरियाणा में कोरोना के 8900 मामले

हरियाणा में आज ओमीक्रोन वैरिएंट के 39 मामलों के साथ कोरोनावायरस संक्रमण के 8900 मामले सामने आये जबकि छह लोगों की मौत हुई है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग के जारी बुलेटिन के अनुसार इसीके साथ प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव पाये गये कुल लोगों की संख्या आठ लाख 46 हजार 898 हो गई है। इनमें से सात लाख 85 हजार 518 लोग ठीक हो चुके हैं। जिसके बाद एक्टिव मामलों की संख्या 51 हजार 253 है। महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हजार 104 हो गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Related Posts