हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश मध्यप्रदेश मे...

    मध्यप्रदेश में संत डॉ. एमएसजी के नाम का बजा डंका

    बुदनी (मध्यप्रदेश)। मुश्किल वक्त में जरूरतमंदों के काम आना ही सच्ची इन्सानियत है। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की इन पावन वचनों पर अमल करते हुए डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी निरंतर मानवता भलाई कार्यों को रफ्तार दे रहे हैं। वहीं डेरा सच्चा सौदा ‘शाह सतनाम जी सुचैनपुर धाम’ बुदनी, सिहोर, शाहगंज (मध्यप्रदेश) में नामचर्चा का आयोजन हुआ। नामचर्चा की शुरूआत पवित्र नारा बोलकर व विनती का शब्द लगाकर की गई। नाम चर्चा में कविराज भाइयों ने सतगुरु की महिमा का गुणगान किया और पूरे माहौल को भक्ति में कर दिया। नामचर्चा के दौरान मानवता भलाई के कार्य किए गए। गौरतलब है कि पूज्य गुरु जी के पावन दिशा-निर्देशन में डेरा सच्चा सौदा की करोड़ों साध-संगत जरूरतमंदों को राशन, गरीब मरीजों का उपचार करवाना, जरूरतमंद निराश्रयों के मकान बनाकर देना, गरीब परिवारों की बेटियों की शादियों में आर्थिक सहयोग देना, छत्तों और अपने आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरे रखना, जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान करना सहित 142 मानवता भलाई के कार्य निरंतर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– पश्चिम बंगाल में एमएसजी के नाम पर लगी रौनकें

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here