हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा एक अप्रैल से ...

    एक अप्रैल से चलेगी नान्देड-श्रीगंगानगर-नान्देड साप्ताहिक स्पेशल रेल

    Train

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर-पश्चिम रेलवे बीकानेर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि गाड़ी 07623 नान्देड-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा एक अप्रैल से प्रत्येक गुरूवार को नांदेड से सुबह 06:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 07:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 07624 श्रीगंगानगर-नान्देड साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा तीन अप्रैल से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर 02:30 बजे नान्देड पहुंचेगी। ये रेलसेवा मार्ग में पुर्णा जं., बसमत, हिंगोली (डैक्कन), वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमलनेर, नंदूरबार, सूरत, भरूच, वडोदरा, जोधपुर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, सूरतगढ़, राय सिंह नगर व श्रीकरणपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।