NASA ने डराया, लोगों को चेताया, जिसकी चेतावनी से पूरा विश्व थरथर्राया

NASA
NASA ने डराया, लोगों को चेताया, जिसकी चेतावनी से पूरा विश्व थरथर्राया

वाशिंगटन। NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) की मानें तो वर्ष 2023 का जुलाई का महीना 1880 से अब तक का सबसे गर्म महीना रहा। नासा ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि भी की है। इसके साथ ही नासा ने चेतावनी भी दी है कि अगले साल 2024 में इससे भी बहुत अधिक गर्मी पड़ेगी। नासा ने दुनिया को चेताया कि अगर अभी से दुनिया ने इसके बचाव के उपाय नहीं किए तो बहुत से लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। नासा ने चेतावनी देते हुए बताया कि दुनिया देख ही रही है कि आजकल ज्यादातर स्थानों पर कई प्रकार की आपदाएं दुनिया के विनाश का कारण बन रही हैं। इससे यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुुनिया महाप्रलय की ओर बढ़ रही है।

NASA
NASA ने डराया, लोगों को चेताया, जिसकी चेतावनी से पूरा विश्व थरथर्राया

तापमान बढ़ता है बढ़ता ही जाता है, बारिश हो होती है तो होती ही रहती है रुकने का नाम ही नहीं लेती है और हालात बाढ़ तक सीमित हो जाते हैं। नासा प्रमुख बिल नेल्सन के अनुसार नासा का डाटा इस बात को बयां करता है कि इस साल अरबों लोगों ने असहनीय भयानक गर्मी का अहसास किया होगा जिसमें जुलाई महीना खासकर रहा। नेल्सन के अनुसार दुनिया का कोई ऐसा देश नहीं होगा जो जलवायु संकट से दो-चार नहीं हुआ हो। पूरी दुनिया को इससे सबक लेना होगा, इसे समझना होगा नहीं तो पूरी दुनिया महाप्रलय की ओर अग्रसर होगी। NASA

पूरी दुनिया को इस बारे में सोचना होगा। हमें प्रकृति से छेड़छाड़ रोकनी होगी, अपने साथ-साथ हमें पर्यावरण, पृथ्वी को भी प्राकृतिक आपदाओं से बचाना होगा। पूरी दुनिया में असहनीय भयानक गर्मी का कारण वायुमंडल में जा रहा कार्बन उत्सर्जन तथा अल-नीनो का प्रभाव माना जा रहा है। अमेरिका से चीन तक गर्मी ही गर्मी, पारा सामान्य से कहीं ऊपर। चीन में तो सैकड़ों लोगों को इस भयानक गर्मी के कारण अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। सिर्फ चीन ही नहीं बल्कि कनाड़ा, रूस, यूरोप, अफ्रीका तथा हवाई द्वीप के जंगलों में आग, तूफान। अमेरिका मध्य पूर्व ऐशिया और यूरोप में मानसूनी तूफान और भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से तबाही का मंजर सभी ने देखा होगा।

इस संबंध में एनओएए की प्रमुख सारा कैपनिक बताते हैं कि गर्मी का रिकॉर्ड उठाकर देखें तो तब से आज तक 2023 का साल सबसे गर्म साल रहा। अल-नीनो का असर अगले साल इससे भी ज्यादा देखने को मिल सकता है। नासा के गोडार्ड इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस स्टडीज के गैविन श्मिट के अनुसार 2024 में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ने के आसार हैं। श्मिट के अनुसार अगर 1.1 डिग्री सेल्सियस भी पारा बढ़ा तो दुनिया मुसीबत में आ जाएगी। हाल ही में तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। NASA

बर्कले के पर्यावरण के जानकार जेके हॉसफादर अपने ब्लॉग में दुनिया को चेताते हुए लिखते हैं कि अल-नीनो अगले साल बहुत ही मुसीबतों भरा होगा। जितना हम सोच रहे हैं, गर्मी उससे कहीं ज्यादा पड़ने वाली है। बहुत ही जगहें ऐसी होंगी जहां प्राकृतिक आपदाएं बहुत अधिक आएंगी। उनका कहना है कि हम दशकों से चेतावनी देते आ रहे हैं कि जीवाश्म र्इंधन का इस्तेमाल ना किया जाए लेकिन फिर भी जीवाश्म र्इंधन का इस्तेमाल बंद नहीं हो रहा है, जिसका खामियाजा दुनिया को भुगतना पड़ सकता है।

Home Remedies For Lips: होठ हो गए हैं काले तो ना घबराएँ, करें ये घरेलू 3 उपाय, होठों का कालापन दूर भगाएँ